ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

पीएम मोदी बोले..गलवान घाटी में बिहार रेजीमेंट ने दिखाया पराक्रम, हर बिहारी को हैं गर्व

PATNA: पीएम मोदी ने कहा कि देश तो सेना पर गर्व करता ही है. लेकिन आज मैं जब बिहार के लोगों से बात कर रहा हूं. मुझे बिहार रेजीमेंट के पराक्रम पर गर्व हैं. जो शहीदों

FirstBihar
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA: पीएम मोदी ने कहा कि देश तो सेना पर गर्व करता ही है. लेकिन आज मैं जब बिहार के लोगों से बात कर रहा हूं. मुझे  बिहार रेजीमेंट के  पराक्रम पर गर्व हैं. जो शहीदों ने बलिदान दिया है उनको मैं नमन करता हूं. उनके परिवार के लोगों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि  देश आपके और सेना के साथ है. 

लोगों से की बात

पीएम मोदी ने खगड़िया के लोगों से बात की. लॉकडाउन के दौरान हुई परेशानियों के बारे में जाना. यही नहीं पीएम मोदी ने स्मिता कुमारी से कहा कि अगर मेरे बारे में कोई आपको शिकायत हैं तो उसको भी बताए कि मोदी नेे ऐसा क्या कर दिया कि आपको दिल्ली से घर लौटना पड़ा. महिला ने कहा कि कोई शिकायत नहीं है. महिला ने कहा कि अब वग यही पर मधुमक्खी पालन करना चाहती हूं. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि बहुत बढ़िया आपने सोचा है. इससे देश आत्मनिर्भर होगा. गुरूग्राम से आए जर्नादन शर्मा ने पीएम मोदी से कहा कि वह ट्रेन से घर आए. लेकिन आने के दौरान भीड़ कम थी. साफ सफाई थी. यह सब आपके ट्रेन चलाने के कारण ही हुआ. राज मिस्त्री का काम करने वाले शख्स ने कहा कि यहां पर बहुत काम हो रहा है. जिससे यहां पर रोजगार मिल रहा है. 


पीएम  नरेंद्र मोदी अपने बहु प्रचारित गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरूआत बिहार के खगड़िया कर दी है. इस योजना के तहत बिहार के 32 जिलों को शामिल किया गया. इसको लेकर कुछ दिन पहले ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि गरीब कल्याण रोजगार योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है. वे इसकी शुरूआत बिहार से करने जा रहे हैं. देश के 6 राज्यों के 116 जिलों में गरीब कल्याण रोजगार योजना की शुरूआत की जा रही है. इसमें सबसे ज्यादा जिले बिहार के हैं. बिहार के 32 जिलों को प्रधानमंत्री के इस ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है.  

टैग्स