ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजदBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलमुजफ्फरपुर जमीन तोड़फोड़ मामले में विधायक अमित रानू की गिरफ्तारी की तैयारी, 25 कांड दर्ज, 8 में नामजद

'पीएम अभी लिट्टी-चोखा खाए हैं फिर सत्तू पीएंगे और बाद में भोजपुरी भी बोलेंगे'

PATNA : पीएम मोदी ने लिट्टी-चोखा क्या खाया बिहार में विपक्षी नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। आरजेडी ने तो पीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कह दिया है कि लालू के लिट्टी

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पीएम मोदी ने  लिट्टी-चोखा क्या खाया बिहार में विपक्षी नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। आरजेडी ने तो पीएम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कह दिया है कि लालू के लिट्टी-चोखा के आगे पीएम का लिट्टी-चोखा खाकर लोग धोखे में नहीं पड़ने वाले।


आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता सब जानती है। पीएम मोदी लिट्टी-चोखा खाकर बिहार की जनता को जो इंप्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें सब पता चल जाएगा। अभी वे लिट्टी-चोखा खा रहे है फिर सत्तू पीएंगे उसके बाद भोजपुरी बोलेंगे और फिर सभी बिहारी भाषाओं का इस्तेमाल कर लोगों को लुभाने की कोशिश करेंगे। उन्होनें कहा कि बिहार अब पीएम मोदी के धोखे में आने वाली नहीं है। एनडीए की नाव बिहार में भी डूबने वाली है। लालू जी ने लिट्टी-चोखा को इंटरनेशनल पहचान दी है पीएम मोदी के खा लेने से कोई उनके झांसे में कैसे आ जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी के राज में तो बढ़ती मंहगाई ने जनता के हाथ से थाली ही छीन ली है।


वहीं आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र ने कहा कि पीएम के लिट्टी-चोखा खाने के उन्हें वोट मिलने नहीं जा रहा है जनता सब जान गयी है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का चेहरा बेनकाब हो चुका है। पुलवामा हो या फिर कारगिल या फिर कांधार ये सब किसके शासनकाल में हुआ है ये देख लीजिए आप। बीजेपी जब-जब सत्ता में आयी है बस यहीं सब साजिश किया है जो अब बेनकाब हो चुका है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता