ब्रेकिंग
भागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, NDA सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी; बोले- 'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तारभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, NDA सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी; बोले- 'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारट्रांसपोर्ट की आड़ में चल रहा था तस्करी का खेल, बड़ी खेप के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

PM मोदी जल्द ही मगही और मैथिली भी बोलेंगे, बिहार में चुनाव है - तेजस्वी

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार बीजेपी के नेताओं से रूबरू होते हुए भोजपुरी में लंबी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोजपुरी अंदा

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार बीजेपी के नेताओं से रूबरू होते हुए भोजपुरी में लंबी बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोजपुरी अंदाज एकाएक सुर्खियों में आ गया है लेकिन पीएम के इस भोजपुरिया अंदाज पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही मगही और मैथिली भी बोलेंगे। तेजस्वी ने कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव है लिहाजा प्रधानमंत्री हर बोली बोलेंगे। 


तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में बातचीत की है यह अच्छी बात है और उन्हें बिहार में बोले जाने वाली दूसरी भाषाओं में बातचीत भी करनी चाहिए। लेकिन साथ ही साथ पीएम मोदी को यह भी बताना चाहिए कि बिहार के लिए उनके स्पेशल पैकेज के एलान का क्या हुआ है। तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव में सवाल उठाया था उनके साथ है और कोई बात नहीं हो रही है।


क्या बोले प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बिहार के बीजेपी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बात की. प्रधानमंत्री बोले “बिहार के सब भईवा-कार्यकर्ता एवं साथी लोग अभिनंदन के पात्र बानी जा. काफी लोग कहत रहे कि पूर्वी भारत में बहुत गरीबी बा. ओइजा कोरोना जादा फइली. लेकिन रउआ लोगिन सब कोई के गलत साबित कर देनी.” प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी के लिए संगठन चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, हमारे लिए संगठन का मतलब है सेवा. उन्होंने बीजेपी नेताओं से कहा कि वे हर मंडल की एक डिजिटल बुकलेट बनायें जिसमें कोरोना के दौर में किये गये सेवा कार्यों का विवरण हो. इसके बाद पूरे जिले और फिर राज्य और फिर देश की एक डिजिटल बुक बने. पीएम मोदी ने कहा कि ये एक ऐसी चीज होगी जो भविष्य में प्रेरणा देने का काम करेगी. 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है, उस दिन इस डिजिटल बुक को लॉंच करने का लक्ष्य रख कर काम किया जाये.  

टैग्स