ब्रेकिंग
नाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेटनाम बदलने की मांग के बीच JDU ने सभी विधायकों को किया तलब, 18 सितंबर को पटना में अहम बैठकखेलते-खेलते मिट्टी के टीले में दबे 4 मासूम... 2 की मौत के बाद हंगामा, NH-27 पर चक्का जामNDA के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों को तेजस्वी ने बताया USELESS, कहा.. किसी में इतनी हैसियत नहीं कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सहायता मांगे‘डॉक्टर को बुलाइए’… नर्स ने फटकारा, मरीज की मौत के बाद SKMCH के ICU में हंगामाPM Kisan 24th Installment: कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त, जानिए क्या है नया अपडेट

बिहार बंद पर PK का तीखा हमला: AC में बैठकर जनता को परेशान कर रहे हैं नेता, हमें चक्का जाम नहीं फैक्ट्री चाहिए

प्रशांत किशोर ने बिहार बंद को फ्लॉप बताया। कहा कि AC में बैठे नेता जनता को परेशान कर रहे हैं, हमें चक्का जाम नहीं, रोजगार और फैक्ट्री चाहिए।

Bihar
महागठबंधन का बिहार बंद फ्लॉप
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: महागठबंधन के बिहार बंद को लेकर जनसुराज के संरक्षक प्रशांत किशोर ने जमकर हमला बोला। कहा कि इसका असर कहीं देखने को नहीं मिला। आज हजारों जनता यहां मेरी सभा में आयी है, अब आप समझ सकते हैं कि लोग किसकी बात सुन रहे हैं? बिहार बंद में सड़क पर टायर जलाने वाले 10-5 RJD के गुंडा तत्व हैं, बाकी बिहार की जनता सड़क पर उनको बिहार से कोई मतलब नहीं है। 


पीके ने आगे कहा कि ये नेता लोग घर में AC में बैठकर बिहार को परेशान कर रहे हैं। हमलोग को चक्का जाम नहीं चाहिए,  हमलोग को बिहार में फैक्ट्री चाहिए। हमलोग को हड़ताल नहीं, बिहार में रोजगार चाहिए। इलेक्शन कमिशन के द्वारा नाम काटा जा रहा है उसका विरोध होना चाहिए। अगर घेरना है तो इलेक्शन कमिशन को घेरो, मोदी आते हैं उनको घेरो गरीब जनता को क्यों परेशान करते हो। 


जन सुराज यात्रा के नेतृत्वकर्ता और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर (PK) ने INDIA ब्लॉक द्वारा बुलाए गए बिहार बंद पर जमकर हमला बोला है। एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार बंद का जनता पर कोई असर नहीं पड़ा है। PK ने कहा कि आज मेरी सभा में हजारों लोग मौजूद हैं,यही बता रहा है कि जनता किसकी बात सुन रही है। उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा कि सड़क पर टायर जलाने वाले 10-5 गुंडा तत्व हैं,बाकी बिहार की जनता का इससे कोई लेना-देना नहीं।


ये नेता लोग AC में बैठकर जनता को परेशान कर रहे हैं। हमें चक्का जाम नहीं बिहार में फैक्ट्री चाहिए। प्रशांत किशोर ने युवाओं की आकांक्षाओं को सामने रखते हुए कहा कि हमें चक्का जाम नहीं, हमें बिहार में फैक्ट्री चाहिए। हमें हड़ताल नहीं,हमें रोजगार चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विरोध करना है,तो इलेक्शन कमीशन के गलत फैसलों के खिलाफ प्रदर्शन करो या फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर सवाल उठाओ लेकिन गरीब जनता को परेशान मत करो।


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता