ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

PK हुए OUT तो खूब गरजे अजय आलोक, कहा- कोरोना वायरस से JDU को मिल गयी मुक्ति

PATNA : जेडीयू में प्रशांत किशोर का चैप्टर क्लोज हो चुका है। पार्टी लाइन से हट कर लगातार बयानबाजी कर रहे प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी ने किनारे लगा दिया है। पार्

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : जेडीयू में प्रशांत किशोर का चैप्टर क्लोज हो चुका है। पार्टी लाइन से हट कर लगातार बयानबाजी  कर रहे प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी ने किनारे लगा दिया है। पार्टी ने दोनों को ही निष्कासित कर दिया है। पीके की पार्टी से छुट्टी के बाद जेडीयू नेता अजय़ आलोक उन पर जमकर बरसे हैं।


जेडीयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा कि मैनें तो पहले ही कह दिया था कि पार्टी को पीके नाम के कोरोना वायरस से पार्टी को मुक्ति चाहिए सो हमें मिल गयी है। फर्स्ट बिहार संवाददाता राहुल सिंह से बात करते हुए अजय आलोक ने कहा कि फाइनली पार्टी को परजीवी वायरस से मु्क्ति मिल गयी अब क्या फर्क पड़ता है जाए जहां जाना है। वहीं प्रशांत किशोर के ट्वीट 'सीएम नीतीश कुमार जी थैंक्यू कुर्सी संभाले रहिए' पर अजय आलोक ने बरसते हुए कहा कि क्या नीतीश कुमार जी को कुर्सी प्रशांत किशोर के बदौलत मिली, हैसियत में रह कर बयानबाजी करें तो बेहतर होगा। उन्होनें कहा कि जब नीतीश कुमार ने कुर्सी संभाली थी तो वे राजनीति में 'पैदा' भी नहीं हुए थे।


अजय आलोक ने कहा कि वे कॉरपोरेट और राजनीतिक दलाल से ज्यादा कुछ नहीं है। ऐसे लोगों ने राहुल गांधी को भी खटिया पकड़वा दिया था और कहा था कि राहुल गांधी पीएम पद के लायक नहीं है। वहीं ये पूछने पर दो फरवरी को अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ नीतीश कुमार मंच साझा कर रहे हैं इसलिए आनन-फानन में ये फैसला लिया गया क्या? इस पर उन्होनें कहा कि ये इस फैसले का उससे कोई लेना देना नहीं है। मंच साझा करना एनडीए का काम है जबकि प्रशांत किशोर का मसला जेडीयू का था । छह महीने से प्रशांत किशोर पार्टी में रहकर नौटंकी कर रहे थे। 






टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता