ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

बिहार NPR पर भड़के पवन वर्मा ने नीतीश को लिखा खुला पत्र, पूछा - सुशील मोदी कैसे शुरू करा रहे जनसंख्या रजिस्टर?

PATNA : बिहार में NPR को लेकर जेडीयू का अंदरूनी कलह सतह पर आ गया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीत

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में NPR को लेकर जेडीयू का अंदरूनी कलह सतह पर आ गया है. जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव पवन वर्मा ने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र लिखा है. पवन वर्मा ने नीतीश कुमार को लिखे अपने पत्र में यह पूछा है कि बिहार में NPR क्यों शुरू किया जा रहा है?

एनआरसी और एनपीआर अस्वीकार करने की मांग

पवन ने नीतीश कुमार से संशोधित नागरिकता कानून, एनपीआर और एनआरसी को पूरी तरह अस्वीकार करने की मांग की है. इसको लेकर पवन ने दावा किया है कि इस एक्ट का एजेंडा भारत को बांटने और सामाजिक विद्वेष को बढ़ावा देना है. इसलिए इसको अस्वीकार करें. आपके खुद के दिए बयानों और लंबे समय से स्थापित सेक्यूलर विजन को देखते हुए मैं आपसे इसके खिलाफ सैद्धांतिक पक्ष के साथ खड़े होने की अपील करता हूं.

नीतीश अपनी राय को करें सार्वजनिक

वर्मा ने सुशील मोदी के प्रदेश में 15 और 28 मई राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से संबंधित कार्यों की शुरुआत की एकतरफा घोषणा पर आश्चर्य व्यक्त किया है. वर्मा का कहना है कि खुद बिहार के सीएम नीतीश कुमार इसके खिलाफ हैं. पवन ने लिखा है कि नीतीश कुमार को इसको लेकर सार्वजनिक बयान देकर साफ तौर पर अपनी राय जाहिर करनी चाहिए. सीएम का इस तरह का कदम देश को सुरक्षित रखने और मजबूत बनाने में मदद करेगा.



टैग्स