ब्रेकिंग
जमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्मानाजमुई की घटना को लेकर जन सुराज ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, आरोपियों पर कार्रवाई के साथ-साथ पीड़ित छात्र-छात्रा की सुरक्षा की मांगमधुबनी में ननिहाल आए 6 साल के बच्चे की मौत, मामी पर हत्या का आरोप; बोरे में मिला शवतेजप्रताप यादव की अलमारी में 20 लाख रूपये कैश कहां से आये? हाईकोर्ट में उठा सवाल, पूर्व पीए मोतीलाल यादव की गिरफ्तारी पर लगी रोक बिहार के भूमिहीन परिवारों को मिलेगा वासभूमि का पर्चा, 22 सितंबर से सभी पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविरमुजफ्फरपुर में 27 लाख की बैंक डकैती मामले में 5 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया भारी जुर्माना

Pawan Singh: ज्योति सिंह से विवाद के बाद पहली बार सामने आए पवन सिंह, जानिए.. क्या बोले पावर स्टार?

Pawan Singh: भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी। तलाक और मेंटेनेंस केस के बीच भावुक होकर कहा कि “मैं भी इंसान हूं, मर्द का दर्द कोई नहीं देखता।”

Pawan Singh
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pawan Singh: भारतीय जनता पार्टी के नेता और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने अपनी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवाद के बीच खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें किसी ने घर आने से नहीं रोका है। उनका कहना है कि उनके और ज्योति के बीच तलाक का केस चल रहा है, साथ ही ज्योति की ओर से मेंटेनेंस का भी मामला आरा की अदालत में लंबित है।


पवन सिंह ने सवाल उठाया कि आज ज्योति जो अपनापन दिखा रही हैं, वह चुनाव से एक-दो महीने पहले क्यों नहीं दिखा? उन्होंने दावा किया कि ज्योति के पिता रामबाबू सिंह उनसे मिले और कहा, “मेरी बेटी को विधायक बना दीजिए, उसके बाद भले छोड़ दीजिएगा।”


उन्होंने आगे कहा कि विधायक बनने के लिए ऐसी हद तक गिरने की उम्मीद उन्हें नहीं थी। पवन सिंह ने कहा, "मैं मर्यादा से बाहर नहीं जा सकता, मेरे मां-बाप ने जो संस्कार दिए हैं, मैं उनका सम्मान करता हूं। दुनिया मुझे पावर स्टार कहती है। 40 साल का हो गया हूं, मेरा भी दिल करता है कि दरवाजा मेरा बेटा या बेटी खोले, लेकिन अब दरवाजा मेरा स्टाफ खोलता है।"


इस दौरान पवन सिंह भावुक हो गए और कहा, "मैं भी इंसान हूं, कभी-कभी थक जाता हूं। महिला की हर बात पर आंसू आ जाते हैं, लेकिन मर्द का दर्द कोई नहीं देखता। जो लोग इस मामले पर मजा ले रहे हैं, उन्हें कहना चाहता हूं कि परिवार की बातें कमरे में होती हैं, कैमरे पर नहीं।"


पवन सिंह ने दोहराया कि यह मामला पिछले तीन-चार सालों से चल रहा है और अब कोई नजदीकी संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब ज्योति ने देखा कि उन्होंने बीजेपी चीफ जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विनोद तावड़े से मुलाकात कर ली, तब उन्हें लगा कि पवन सिंह चुनाव लड़वा सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता