ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC Election: पटना शिक्षक क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, BJP विधान पार्षद नवल यादव हारे, RJD के डॉ संजीव जीते✦Bihar MLC Election Counting: रात के दो बजे काउंटिंग सेंटर पहुंच गये नीरज कुमार, मतगणना ने ले लिया यू-टर्न✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले बीजेपी में पवन सिंह की वापसी, उपेंद्र कुशवाहा ने निभाया अहम रोल; शाहाबाद में बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

Bihar Politics: भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बीजेपी में वापसी कर ली है। उन्होंने दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पवन सिंह के चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच यह मुलाकात राजनीतिक रूप से अहम मानी जा रही है।

pawan singh joins bjp
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई है। मंगलवार को उन्होंने नई दिल्ली स्थित उपेंद्र कुशवाहा के सरकारी आवास पर उनसे मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। औपचारिक तौर पर पांच अक्टूबर को पवन सिंह बीजेपी की फिर से सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।


इस अहम बैठक के दौरान भाजपा के बिहार प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े तथा पार्टी नेता ऋतुराज सिन्हा भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद तावड़े ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पवन सिंह भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। वे एक कार्यकर्ता के रूप में एनडीए को मज़बूत करने का काम करेंगे।


बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में हुई इस मुलाकात से पटना तक का सियासी तापमान बढ़ गया है। पवन सिंह के आरा या किसी अन्य सीट से भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज़ हो गई हैं।


बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे लेकिन मन मुताबिक सीट नहीं मिलने के बाद पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ा था हालांकि इस चुनाव में दोनों की हार हो गई थी और एनडीए को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इस सीट से सीपीआई के राजा राम सिंह लोकसभा की चुनाव जीते थे।


राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के बीच हुई सुलह से शाहाबाद क्षेत्र में एनडीए को सीधा फायदा मिल सकता है। सूत्रों के अनुसार, यह मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कराई गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता