ब्रेकिंग
पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत✦पटना में छठ का प्रसाद बनाते समय लगी आग, 8 लोग PMCH में भर्ती, व्रती ने नहीं दिया सुबह का अर्घ्य✦समस्तीपुर में छठ घाट पर पिस्टल लहराने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 देसी पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद✦बिहार बोर्ड में IAS अध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष भी आईएएस अफसर, जारी हुई अधिसूचना...✦सहरसा में टेंट हाउस के घर और गोदाम में लगी आग, एक करोड़ से अधिक का नुकसान✦छठ की खुशियां मातम में बदलीं: स्टील के ग्लास से ढककर फोड़ रहा था बम, ब्लास्ट में 13 साल के आयुष की मौत

पटना पहुंचे गोहिल को भरोसा : मांझी को मना लेंगे, चुनाव पर आयोग निष्पक्ष फैसला ले

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच में पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को उम्मीद है कि वह सहयोगी दलों की नाराजगी दूर कर लेंगे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले महागठबंधन में जारी खींचतान के बीच में पटना पहुंचे बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल को उम्मीद है कि वह सहयोगी दलों की नाराजगी दूर कर लेंगे. पटना पहुंचने के बाद गोहिल ने कहा है कि सहयोगी दलों को साथ लेकर चलने में कई तरह की परेशानियां होती हैं लेकिन जिस किसी की भी नाराजगी है, उसे दूर कर लिया जाएगा.


पूर्व मंत्री जीतन राम मांझी की तरफ से लगातार अल्टीमेटम दिए जाने और महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी की गठन को लेकर मांग रखे जाने की बाबत गोहिल ने कहा है कि जीतन राम मांझी की नाराजगी दूर कर ली जाएगी. उन्हें इस बात का भरोसा है. उन्होंने कहा कि बाकी बातों पर आपसी सहमति से फैसला हो, इसका प्रयास करेंगे.


बिहार कांग्रेस प्रभारी ने विधानसभा चुनाव को लेकर गेंद चुनाव आयोग के पाले में डाल दी है. कोरोना काल के बीच बिहार में चुनाव को लेकर शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आयोग को इस बात की जिम्मेदारी लेनी होगी कि वोटर सुरक्षित रहें इस मामले में आयोग को निष्पक्षता से फैसला लेना चाहिए.


शक्ति सिंह गोहिल बुधवार को सदाकत आश्रम में पार्टी के चुनाव समिति और चुनाव अभियान समिति की बैठक करने वाले हैं. इसके बाद शक्ति सिंह गोहिल गुरुवार को आधिकारिक तौर पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे.