ब्रेकिंग
घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन✦घर से महज डेढ़ किमी दूर खेत में मिला 15 वर्षीय किशोर का शव, गला रेतकर हत्या की आशंका✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण! 8 सीटों के लिए आज से शुरू होगा नामांकन, 23 अक्टूबर को वोटिंग✦लव अफेयर का खौफनाक अंजाम... बेटी की हत्या कर शव को फेंका, पिता समेत पूरा परिवार फरार✦LPG टैंकर की जोरदार टक्कर से 50 साल पुराना मंदिर ध्वस्त, गैस रिसाव नहीं होने से टला बड़ा हादसा✦अनंत सिंह-नीरज विवाद को लेकर JDU में बढ़ा घमासान, पार्टी चीफ नीतीश कुमार ने ली पूरे मामले की जानकारी; ले सकते हैं बड़ा एक्शन

पटना पहुंचे गिरिराज बेगूसराय रवाना, पूछा.. नीतीश जंगलराज को किस डर से जनता राज बता रहे?

PATNA : बेगूसराय में फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज वहां पहुंच रहे हैं। गिरिराज सिंह आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे और बेगूसराय के लिए रवाना

पटना पहुंचे गिरिराज बेगूसराय रवाना, पूछा.. नीतीश जंगलराज को किस डर से जनता राज बता रहे?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बेगूसराय में फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज वहां पहुंच रहे हैं। गिरिराज सिंह आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे और बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। पटना पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के सामने बिहार में जंगलराज की हकीकत बताई है। सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पता नहीं किस डर की वजह से जंगलराज को अब जनताराज बता रहे हैं। बिहार में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही जिम्मेदार है। 




इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। पीरबहोर की घटना को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कल जो घटना हुई, उसके अपराधी भी किसी सरकारी ऑफिस में छुपकर बैठे होंगे। दुख तो तब होता है जब सरकार इस तरह की घटना के बाद भी चुप्पी साधकर बैठी रहती है। 




गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के इशारे पर चल रहे हैं। बेगूसराय की घटना को लेकर उन्होंने बड़ी बात कह दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि हो सकता है कि इस घटना का अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में बैठा हो। मतलब साफ़ तौर पर उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार के लोग ही इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं और बदले में सरकार एक्शन लेने के बजाय उन्हें संरक्षण देती है। 



टैग्स