ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

‘देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग ले’ युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह की अपील

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि युवा चेतना कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम नौजवा

‘देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग ले’ युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह की अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि देश निर्माण के महायज्ञ में युवा वर्ग आगे बढ़कर भाग ले। उन्होंने कहा कि युवा चेतना कश्मीर से कन्याकुमारी तक आम नौजवानों को संगठित कर परिवारवादी राजनीति से देश को मुक्ति दिलाने हेतु अभियान चला रही है। 


रोहित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विश्व में लोकतंत्र की जन्मभूमि है यहां पर कोई राजकुमार सत्ता के शिखर पर नहीं बैठ सकता है। बिहार की बर्बादी के पीछे लालू प्रसाद यादव और उनका दल है। राज्य की जनता जंगलराज के संस्थापकों को रीजेक्ट कर चुकी है। आज पूरी दुनिया हमारे देश की ओर देख रही है इसका श्रेय सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व को जाता है।


उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस पार्टी ने गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर और नौजवान के उत्थान हेतु कोई प्रयास नहीं किया। देश तो 1947 में आजाद हुआ परंतु लार्ड मेकाले की शिक्षा नीति से हमारे देश को आजादी नहीं मिली। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आभारी है कि उनके नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई जिसके कारण हमारे देश के युवा लोगों को अपनी पौराणिक संस्कृति और सभ्यता की जानकारी हो सकेगी।


रोहित सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है की खेत में खुरपी चलाने वाले किसान-मज़दूर की संतान समाज के मुख्यधारा से जुड़ सके। राष्ट्रीय जनता दल बिहार में राजशाही परंपरा स्थापित करना चाहती है जो जनता स्वीकार नहीं करेगी। हम बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर को मानते हैं, उन्होंने कहा था राजा रानी की कोख से नहीं जनता के वोट से पैदा होगा।

टैग्स