ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

यादवों पर सियासी संग्राम: RJD-BJP के संग्राम में JDU की एंट्री, कहा- कंफ्यूज हो गई है भाजपा.. पहले विरोध किया और अब सम्मेलन कर रहे

PATNA: बिहार में यादवों को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों और बीजेपी की नजर 14 फीसदी यादवों की आबादी पर है। बीजेपी ने पहले आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक

यादवों पर सियासी संग्राम: RJD-BJP के संग्राम में JDU की एंट्री, कहा- कंफ्यूज हो गई है भाजपा.. पहले विरोध किया और अब सम्मेलन कर रहे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में यादवों को लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। महागठबंधन में शामिल दलों और बीजेपी की नजर 14 फीसदी यादवों की आबादी पर है। बीजेपी ने पहले आरोप लगाया कि सरकार ने राजनीतिक लाभ लेने के लिए जातीय गणना में यादवों की संख्या बढ़ाकर दिखाई लेकिन अब उसी 14 फीसदी आबादी को साधने के लिए यदुवंशी सम्मेलन कर रही है। आरजेडी और बीजेपी के बीच यादवो को लेकर छिड़े संग्राम में जेडीयू की एंट्री हो गई है।


जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बीजेपी यादवों को लेकर कंफ्यूज है। पहले तो जातीय गणना की रिपोर्ट आने के बाद यादवों की संख्या को लेकर हंगामा खड़ा किया और अब उन्हीं यादवों को लुभाने के लिए यदुवंशी सम्मेलन किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो बीजेपी कहती है कि वह जाति की राजनीति नहीं करती है और दूसरी तरफ यादव सम्मेलन भी करती है।


त्यागी ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा का चुनाव नजदीक आएगा बीजेपी वैसे-वैसे बौखलाहट और घबराहट की तरफ बढ़ती जाएगी। बीजेपी के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है ऐसे में वह नए-नए मुद्दे तलाश कर रही है। पहले जातीय गणना पर सवाल खड़ा किया और आरोप लगाया कि सरकार ने यादवों की संख्या बढ़ाकर दिखाई है और अब वे खुद यादव सम्मेलन कर रहे हैं। आखिर बीजेपी को यदुवंशी सम्मेलन करने की ऐसी क्या जरुरत पड़ गई?