ब्रेकिंग
दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?दहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?

वोटिंग से पहले सारण के मदरसा में बम विस्फोट! छात्र और मौलाना घायल; तलाश में जुटी पुलिस

SARAN : सारण जिले में मदरसा परिसर में धमाके की आवाज के साथ अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में मदरसा में रह रहे मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन के साथ ए

वोटिंग से पहले सारण के मदरसा में बम विस्फोट! छात्र और मौलाना घायल; तलाश में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SARAN : सारण जिले में मदरसा परिसर में धमाके की आवाज के साथ अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में मदरसा में रह रहे मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन के साथ एक 10 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बालक मुजफ्फरपुर निवासी नूर आलम इस मदरसा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। 


मिली जानकारी के अनुसार, गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव के मदरसा परिसर में विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस घटना में मदरसा में रह रहे मढ़ौरा थाना के ओल्हनपुर गांव निवासी मौलाना इमामुद्दीन के साथ एक 10 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल छात्र मुजफ्फरपुर निवासी नूर आलम मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहा था।


वहीं, सूचना मिलने पर गड़खा थाना के एसआइ अमान अशरफ वहां पहुंचे, लेकिन उनके वहां पहुंचने से पूर्व स्थानीय लोग दोनों घायलों को लेकर पटना रवाना हो चुके थे। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों ने बताया कि पहले घायल दोनों लोगों को छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया है। उसके बाद वहां से पटना ले जाया गया। 


इसके साथ ही स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्र नूर आलम ने मदरसा के पीछे गेंद जैसी दिख रही वस्तु को हाथ में उठा लिया और मदरसे के अंदर आ गया। मौलाना की नजर पड़ी तो उन्हें बम की आशंका हुई और छात्र के हाथ से गेंदनुमा बम अपने हाथ में लेकर फेंकना चाहा। इतने में बम नूर आलम के पैर पर गिर कर विस्फोट कर गया। इसमें नूर आलम का पैर व मौलाना का हाथ क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कुछ लोग घटना को सिलिंडर का विस्फोट बता रहे हैं, जबकि मौके पर पहुंची पुलिस को सिलिंडर फटने या विस्फोट के कोई साक्ष्य नहीं मिले।


उधर, 20 मई को ही सारण लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है। लोग इस घटना को लोकसभा चुनाव से जोड़ रहे हैं। लोगों के बीच इस बात चर्चा है कि आखिर वहां बम क्यों रखा गया था। कहीं मदरसा परिसर एवं आसपास में और बम तो नहीं रखे गए हैं। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि मदरसा परिसर में विस्फोट हुआ है। पुलिस टीम मौके पर गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।