ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, रिपोटिंग टेबल पटक रहें हैं BJP के विधायक

PATNA : वैशाली के जन्दाहा में गलवान घाटी में शहीद जवान जय किशोर के पिता राजकपूर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने जिस मामले में शहीद के पि

विधानसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, रिपोटिंग टेबल पटक रहें हैं BJP के विधायक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : वैशाली के जन्दाहा में गलवान घाटी में शहीद जवान जय किशोर के पिता राजकपूर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने जिस मामले में शहीद के पिता को गिरफ्तार किया है उसकी जानकारी परिवार को नहीं है। इनके ऊपर रंगदारी की धारा लगाई गई है।जिसको लेकर कई लोगों का यह कहना है कि इस मामले में पुलिस ने कानून की कई धाराओं का उल्लंघन किया है। इस बीच अब आज इसी मामले को  बिहार विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया है।


बिहार विधानसभा में आज बजट सत्र का तीसरा दिन है। इस तीसरे दिन सदन का सत्र शुरू होते ही विरोधी दल भाजपा की तरफ से गलवान मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के तरफ से पोस्टर लेकर सदन के पोर्टिको के बाहर हंगामा किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ भाजपा यह नारा भी लगा रही है कि शहीदों का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।


इसके साथ ही साथ जब विधानसभा की कार्रवाई शुरू की गई तो सदन के अंदर भी विपक्षी दल भाजपा के सदस्य हंगामा कर रहे हैं। वह सदन के अंदर भी पोस्टर लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवधेश नारायण चौधरी ने मार्शल को यह आदेश दिया कि,इनका पोस्टर ले लिया जाए। जिसके बाद विपक्ष ने मेज पटकना शुरू कर दिया। बीजेपी के नेता विधानसभा में स्पीकर के सामने रिपोर्टर्स टेबल को पटक रहे। रिपोर्टर्स टेबल पर कुर्सियों को चढ़ाया शुर कर दिया है। 


वहीं विपक्ष के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी के नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आप सदन के अंदर ऐसा आचरण कीजिएगा तो आप पर कार्यवाही करने के लिए मैं बाद हो जाऊंगा। इसके बावजूद बीजेपी के नेता विस अध्यक्ष की बातों को नहीं मान रहे हैं।


बीजेपी के तरफ से लालगंज विधायक संजय सिंह रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सियां पटकना शुरू कर दिए। इतना ही नहीं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने रिपोर्टिंग टेबल पर कुर्सियां पटक का टेबल तोड़ दिया है। वही बार-बार स्पीकर चेतावनी भी दे रहे हैं। जिसके बाद पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार नया स्पीकर सही कहा हमें आपसे कुछ भी समझने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही साथ नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आसन सत्तापक्ष के इशारों पर काम कर रही है।


वहीं, इस पूरे मामले में तेजस्वी यादव भी अब सामने आ गए हैं जय श्री यादव ने कहा कि या विरोध करने का क्या तरीका है विरोध शांतिपूर्ण ढंग से किया जाता है ना कि हंगामा और शोरगुल कर इस तरह का बर्ताव किया जाता है।