ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

विपक्ष के नये गठबंधन के नाम पर बोले कुशवाहा..किसी का नाम कलेक्टर सिंह रख देने से वो कलेक्टर नहीं हो जाएगा

PATNA: कोई व्यक्ति अपने बेटा का नाम कलेक्टर सिंह रख ले तो उनका बेटा कलेक्टर नहीं हो जाएगा। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रे

विपक्ष के नये गठबंधन के नाम पर बोले कुशवाहा..किसी का नाम कलेक्टर सिंह रख देने से वो कलेक्टर नहीं हो जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कोई व्यक्ति अपने बेटा का नाम कलेक्टर सिंह रख ले तो उनका बेटा कलेक्टर नहीं हो जाएगा। यह कहना है राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा का। पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया है। कहा कि विपक्षी दलों ने अपने गठबंधन का नाम यूपीए से इंडिया रख लिया है। नाम रखने से क्या होता है। हालांकि वह भी कितना उचित या अनुचित है यह विमर्श का विषय है। लेकिन इससे कोई बहुत अंतर नहीं पड़ता है और ना ही इसका असर आगामी चुनाव में पड़ेगा। 


कुशवाहा ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे जनता उनके साथ हैं। वही जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि जेडीयू आज समाप्त हो चुकी है। इसे गिरवी रख दिया गया है। नीतीश कुमार आरजेडी के समक्ष नतमस्तक हो गये हैं। नीतीश कुमार ने अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार ली है। आज की तारीख में उनका कोई आधार नहीं है। 


राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रमुख उपेंद्र ने कहा कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर नीतीश कुमार ने बिहार को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। जिस तरह की राजनीति पर वो उतर गये हैं उन्हें अब झूठ का भी सहारा लेना पड़ रहा है। बिहार में आज चारों तरफ अराजकता का माहौल है। इसे जंगल राज 2 की शुरुआत कहना गलत नहीं होगा। 


आशा कार्यकर्ताओं के लिए सरकार कुछ नहीं कर रही है। यदि सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं की मांग नहीं मानी तो उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल आशा कार्यकर्ताओं के लिए आंदोलन करेगी। कुशवाहा ने कहा कि कोरोना के वक्त जिनकी मौत हुई उन्हें मुआवजा मिला चाहिए। 


उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि सबसे पहले हमने कहा था की नीतीश में पीएम बनने की क्वाल्टी है। लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी को ही गिरवी रख दिया है। आरजेडी के सामने  जेडीयू और नीतीश नतमस्तक हो गये हैं। नीतीश जी को आरजेडी के चरित्र को भी देखना चाहिए था। 


उन्होंने सुखाड़ की स्थिति पर कहा कि यदि यही स्थिति रही तो बड़े अकाल का सामना करना पड़ेगा। वही मणिपुर की घटना को दुखद बताते हुए कुशवाहा ने कहा कि इस मामले को केंद्र और राज्य दोनों सरकार को देखना चाहिए।

पटना से शैलेन्द्र पांडेय की रिपोर्ट

टैग्स