ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

VIP ने मनाया अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस, सहनी बोले- उन्हें आज तक नहीं मिला उचित सम्मान

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालयों में वीआईपी के नेता और कार्यकर्ताओं

VIP ने मनाया अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस, सहनी बोले- उन्हें आज तक नहीं मिला उचित सम्मान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी ने सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया। इस मौके पर सभी जिला मुख्यालयों में वीआईपी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी वीर गाथाओं को याद किया।


इस मौके पर वीआईपी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी को इतिहास में जो उचित स्थान मिलना चाहिए, वह आज तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि शहीद जुब्बा सहनी ने छोटी से उम्र में बड़ा काम कर दिखाया था। देश के सामने स्वयं को कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि त्याग और बलिदान का ऐसा बहुत कम उदाहरण मिलता है। 


उन्होंने कहा कि अमर शहीद जुब्बा सहनी जी का आज़ाद भारत की लड़ाई में किया गया योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुजफ्फरपुर के धरती पर जन्मे, जुब्बा सहनी जी का योगदान इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से सुशोभित है। जुब्बा सहनी ने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नही किया, जिसके लिए उन्होंने एक नई क्रांति को जन्म दिया और अपना पराक्रम दिखाया।


वीआईपी प्रमुख ने कहा कि उन्होंने मात्र 38 वर्ष की उम्र में लोक-कल्याण के लिए अपने प्राणों को खुशी-खुशी न्यौछावर कर दिया। उनकी शहादत को हमारा समाज कभी भी नहीं भूल सकता। प्रदेश कार्यालय सहित सभी जिला मुख्यालयों में वीआईपी द्वारा अमर शहीद जुब्बा सहनी का शहादत दिवस मनाया गया।


वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि जुब्बा सहनी ने कम उम्र में जो शहादत दी, उस भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर बालगोविंद बिंद,चंदन सहनी, राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र प्रकोष्ठ, हरिओम निषाद, ब्रम्हदेव सहनी, सुनील निषाद, सुमन सहनी, राहुल निषाद और सूरज निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।