ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

विधेयक में संशोधन का विपक्षी प्रस्ताव गिरा, 21 मतों से सत्तापक्ष जीता

PATNA : विधानसभा में सरकार की तरफ से पेश किए गए बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2021 में संशोधन को लेकर विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया है. विपक्ष ने इस विधेयक में इंजीनियरिंग

विधेयक में संशोधन का विपक्षी प्रस्ताव गिरा, 21 मतों से सत्तापक्ष जीता
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा में सरकार की तरफ से पेश किए गए बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय विधेयक 2021 में संशोधन को लेकर विपक्ष का प्रस्ताव गिर गया है. विपक्ष ने इस विधेयक में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति के तौर पर राज्यपाल की जगह मुख्यमंत्री शब्द के खिलाफ संशोधन का प्रस्ताव दिया था. विपक्ष की मांग थी कि मुख्यमंत्री की जगह राज्यपाल को ही कुलाधिपति रहने दिया जाए. विपक्ष ने अपने संशोधन प्रस्ताव पर ध्वनि मत से विभाजन स्वीकार नहीं किया और मत विभाजन की मांग की थी.


विपक्ष की मांग के बाद स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सदन में वोटिंग की प्रक्रिया अपनाई. इस वोटिंग के दौरान संशोधन प्रस्ताव के पक्ष में कुल 89 वोट आए जबकि विपक्ष में 110 वोट.


सत्ता पक्ष के पास 21 वोटों की संख्या ज्यादा थी. लिहाजा विपक्ष का संशोधन प्रस्ताव गिर गया. विपक्ष के नेताओं को ऐसा लग रहा था कि सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम है. लेकिन जब मत विभाजन हुआ.  तो विपक्षी सदस्यों की संख्या उनसे एक काफी कम पाई गई.  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कल ही आरजेडी विधानमंडल दल की बैठक में अपने विधायकों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया था. लेकिन इसके बावजूद उनके विधायकों की संख्या सदन में कम रही.  अगर विपक्षी विधायकों की संख्या पूरी होती तो सत्ता पक्ष की कम संख्या के कारण आज सरकार को फजीहत झेलनी पड़ सकती थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.