ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए कब होगा चुनाव; नामांकन की तारीख भी जारी

PATNA : बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आयी है। विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्

विधानसभा उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानिए कब होगा चुनाव; नामांकन की तारीख भी जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा से बड़ी खबर सामने आयी है।  विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर महेश्वर हजारी का इस्तीफा स्वीकार किये जाने की जानकारी दी गयी है। विधानसभा सचिवालय के पत्र में कहा गया है कि उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने खुद अपने पद का त्याग कर दिया है। इसके बाद अब विधानसभा के स्पीकर के तरफ से उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की तारीख जारी कर दी है। 


बिहार विधानसभा के स्पीकर ने आज उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख का एलान करते हुए बताया कि-  महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दें दिया है। ऐसे में उपाध्यक्ष का पद खाली है और अब  उपाध्यक्ष का चुनाव 23 फरवरी को होगा। इसलिए कल से नामांकन शुरू होगा। चुनाव के बाद मतगणना कर नए उपाध्यक्ष  का चयन किया जाएगा।


इससे पहले बिहार विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर के बाद कहा कि उन्होंने आलाकमान के नॉलेज में देने के बाद पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि हम पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और पार्टी आलाकमान का जो निर्देश होगा, हम वही काम करेंगे। जब उनसे पूछा गया कि उनको मंत्री बनाने की चर्चा है तो इसपर उन्होंने कहा कि यह सब फैसला आलाकमान को करना होता है। लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर हजारी ने कहा कि इस बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है, पार्टी का जैसा निर्देश होगा हम वही करेंगे। आलाकमान के हर निर्देश का पालन होगा,हम बिल्कुल नाराज नहीं है।


बता दें कि नीतीश कैबिनेट का विस्तार होना अभी बाकी है। फिलहाल सरकार में सिर्फ 9 मंत्री शामिल हैं। जेडीयू सूत्रों के मुताबिक बीजेपी की ओर से मंत्रियों के नाम तय नहीं होने के कारण कैबिनेट का विस्तार नहीं किया जा रहा है लेकिन इसी सप्ताह मंत्रिमंडल का विस्तार होने की संभावना है। नये मंत्रिमंडल में महेश्वर हजारी दलित तबके का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।