ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

विधानसभा में नीतीश ने कहा- आरजेडी जिंदाबाद कहेंगे लेकिन केके पाठक को नहीं हटायेंगे

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधानसभा में राजद जिंदाबाद कहने लगे. नीतीश कुमार ने कहा-हम सदन के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी राजद जिंदाबाद कहते हैं. सीएम बोले-आपलो

विधानसभा में नीतीश ने कहा- आरजेडी जिंदाबाद कहेंगे लेकिन केके पाठक को नहीं हटायेंगे
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार विधानसभा में राजद जिंदाबाद कहने लगे. नीतीश कुमार ने कहा-हम सदन के अंदर ही नहीं बल्कि बाहर भी राजद जिंदाबाद कहते हैं. सीएम बोले-आपलोगों को जितना बाद मेरे खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाना है लगाइये, हम आप लोगों का जिंदाबाद करेंगे. ताकि आप जिंदा रहिये.


क्यों गुस्साये नीतीश

दरअसल बिहार विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. राजद, कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों के विधायक वेल में आ गये और नारेबाजी करने लगे. वे नीतीश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. उस दौरान सदन में प्रश्नोत्तर काल चल रहा था और डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पथ निर्माण से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे.


अचानक उठ खड़े हुए नीतीश

सदन में हंगामे के बीच नीतीश कुमार अचानक बोलने के लिए उठ खड़े हुए. नीतीश कुमार ने बोलना शुरू किया-आप मेरा मुर्दाबाद का नारा लगाते रहिये, हम आपका जिंदाबाद करते रहेंगे. जितना बार आप मुर्दाबाद करियेगा, हम उतना ही बार जिंदाबाद करेंगे. आप जिंदा रहिये और हमको मुर्दा करते रहिये. जितना हमको मुर्दा करते रहियेगा, उतना ही खत्म हो जाइयेगा.


गुस्साये नीतीश बोले-आप लोग बहुत कम संख्या में अगली बार आइयेगा. एक सीट भी नहीं मिलेगा. अपना हाल जान लीजिये. इसलिए लगाओ नारा. हम कह रहे हैं जिंदाबाद, ताकि जिंदा रहना औऱ घर में रहना. यहां आने की जरूरत नहीं है. क्या नहीं कर दिया. सारा काम सरकार की तरफ से किया जा रहा है.


केके पाठक को नहीं हटायेंगे

नीतीश कुमार ने राजद विधायकों की ओर इशारा करके कहा-सारा गड़बड़ आप ही लोग कर रहे थे. अभी मैंने सारा ठीक कर दिया. और अब आपलोग बोल रहे हैं. स्कूलों की टाइमिंग को लेकर कल ही हमने कह दिया और लागू हो गया. अब कहियेगा कि अधिकारी को हटाओ. ये आपको अधिकार है? सरकारी अधिकारी को हटाने की मांग करना गलत है. इमानदार आदमी के खिलाफ आपलोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. जो सबसे इमानदार है. उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. ऐसे अधिकारी जो किसी का धंधा नहीं चलने देता है. इधर उधर नहीं करता है. उसी के खिलाफ एक्शन लेने की बात करते हैं, ये बिल्कुल गलत बात है. आप लोगों को जितना हंगामा करना है करिये. हंगामा करते करते आपलोग दो साल के अंदर क्षेत्र में ही हंगामा करते रहियेगा.