ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

विधानसभा में लेफ्ट का प्रदर्शन, नीतीश सरकार को रोजगार पर घेरा

PATNA : बजट सत्र के आठवें दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले वाम दलों के विधायकों का प्रदर्शन देखने को मिला है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के वि

विधानसभा में लेफ्ट का प्रदर्शन, नीतीश सरकार को रोजगार पर घेरा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बजट सत्र के आठवें दिन आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले वाम दलों के विधायकों का प्रदर्शन देखने को मिला है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाकपा माले के विधायक विधानसभा के बाहर हाथों में प्ले कार्ड लेकर प्रदर्शन करते नजर आए हैं. वाम दल के विधायकों ने नीतीश सरकार को रोजगार के मसले पर घेरा है.


भाकपा माले के विधायक महबूब आलम, सुदामा प्रसाद समेत अन्य सदस्यों ने सरकार के ऊपर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है. बिहार सरकार ने 19 लाख रोजगार देने का जो वादा किया था उसे अब तक पूरा नहीं किए जाने पर इन विधायकों ने सरकार से जवाब मांगा है. साथ ही साथ रिक्त पदों को भरने के लिए योजना और उस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग भी रखी है. सम्मानजनका रोजगार की गारंटी मांगी है.


भाकपा माले के विधायकों ने आरोप लगाया है कि नीतीश सरकार बिहार के युवाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है. सम्मानजनक रोजगार देने की गारंटी का वादा किया गया था लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हो पाई है. बहालियों में पूरे तरीके से कैलेंडर लागू करने की मांग भी सरकार से की गई है.


माले विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि बिहार में तमाम बहालियां लंबित पड़ी है. बहालियों में अनियमितता और अराजकता है. अपारदर्शिता है पेपरलीक होता है. इन सारे मामले को लेकर आज हम लोग रोजगार अधिकार सम्मलेन करने जा रहे हैं. सदन के अंदर भी यह आवाज़ उठाएंगे.



टैग्स