ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मंत्री शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक, लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले

PATNA: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक हुई। जिसमें राज्य में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए

मंत्री शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक, लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन की अध्यक्षता में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक हुई। जिसमें राज्य में हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान द्वारा राज्य में बड़े पैमाने पर हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। 


उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने के साथ यह भी जरुरी है कि बिहार के युवा-युवतियों को बढ़िया प्रशिक्षण मिले ताकि वो रोजगार के लायक बन सकें। उन्होंने कहा कि उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान बिहार का गौरव है। इस संस्थान से हस्तशिल्प के क्षेत्र में प्रशिक्षण पाने के बाद बिहार के युवाओं के लिए नए अवसर खुलेंगे।


उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि संस्थान में प्रशिक्षण के जो स्थायी पद हैं उस पर नियुक्ति के लिए नियमावली बनायी जाए। बैठक में उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान पटना को भारतीय आयकर अधिनियम की धारा 12A एवं 80G के अंतर्गत निबंधन कराने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। 


बैठक के दौरान संस्थान के निदेशक ने बताया कि संस्थान में स्थायी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को अभी भी 800 रुपए प्रतिमाह दिया जाता है। जिसे बढ़ाकर 1000 रुपए करने पर आमसभा द्वारा अपनी सहमति दी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पटना आर्ट कॉलेज और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान में आपसी सामंजस्य बैठाकर आर्ट एंड क्राफ्ट की गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच एक एम.ओ.यू हस्ताक्षर करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।


टैग्स