ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

क्या बड़े फैसले की तरफ आगे बढ़ रहे हैं कुशवाहा ? RLSP की बैठक में महागठबंधन को लेकर हो रही है चर्चा

PATNA : महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी की तरफ से तरजीह नहीं मिलने से बेचैन उपेंद्र कुशवाहा बड़े फैसले की तरह से आगे बढ़ सकते हैं. रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : महागठबंधन के सबसे बड़े घटक दल आरजेडी की तरफ से तरजीह नहीं मिलने से बेचैन उपेंद्र कुशवाहा बड़े फैसले की तरह से आगे बढ़ सकते हैं. रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपनी पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ-साथ प्रकोष्ठओं के प्रमुखों की बैठक बुलाई है. प्रदेश कार्यालय में हो रही इस बैठक में इस बात पर चर्चा हो रही है कि महागठबंधन और विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी किस दिशा में आगे बढ़ा जाये.


माना जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पिछले कुछ वक्त से आरजेडी और खास तौर पर उसके नेता तेजस्वी यादव के रवैया से आहत है. उपेंद्र कुशवाहा सहयोगी दल के नेता जीतन राम मांझी और मुकेश साहनी के साथ कई दफे सार्वजनिक तौर पर यह मांग कर चुके हैं कि महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी बनाई जाए. लेकिन आरजेडी ने कुशवाहा सहित अन्य सहयोगी दलों की इस मांग का नोटिस तक नहीं लिया है. तेजस्वी यादव के सहयोगी दल परेशान हैं. कुशवाहा को अब यह डर भी सताने लगा है कि अगर यही हाल रहा तो विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के दौरान पेच फंस जायेगा.  

राज्यसभा चुनाव के दौरान आरजेडी ने जिस तरह कांग्रेस की मांग को खारिज करते हुए एक तरफा फैसला किया और अपने दोनों उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल कराया. उसके बाद कुशवाहा की बेचैनी और बढ़ी हुई है. उपेंद्र कुशवाहा ने शरद यादव के साथ बैठक भी की थी और इस बैठक में मांझी और मुकेश सहनी की मौजूदगी में यह तय हुआ था कि महागठबंधन को अगर आगे चलाना है तो बेहतर तालमेल के साथ आगे बढ़ना होगा. कुशवाहा चाहते थे कि शरद यादव को राज्यसभा भेज दिया जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उपेंद्र कुशवाहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी. बदली हुई परिस्थितियों में कुशवाहा अपनी पार्टी के नेताओं के साथ इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि पार्टी विधानसभा चुनाव को लेकर किस रणनीति के तहत आगे बढे. उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के बाद आज 3:30 बजे प्रेस वार्ता भी करने वाले हैं.