ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

उपचुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात, कुछ देर में मिलेंगे आरजेडी प्रतिनिधिमंडल

PATNA: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने वाले उपचुनाव में अधिकारियों की प्रतिनियुक्

उपचुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात, कुछ देर में मिलेंगे आरजेडी प्रतिनिधिमंडल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने वाले उपचुनाव में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के मामले को लेकर आज शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली में राजद प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलेंगे।


वही पटना में राज्य निर्वाचन कार्यालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर आरजेडी नेता अपनी बातें रखेंगे। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव वाले इलाकों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति को लेकर सवाल उठाए थे वही दरभंगा में डीएसपी दिलीप झा की प्रतिनियुक्ति पर भी सवाल उठाए थे।   


पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने बिरौल एसडीपीओ दिलीप कुमार झा के खिलाफ मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर चुनाव आयोग ने दरभंगा प्रशासन से जवाब भी मांगा है लेकिन बावजूद इसके जिला प्रशासन ने दिलीप कुमार झा को 25 बूथ की जिम्मेदारी दे दी है। तेजस्वी ने कहा कि बिना किसी नोटिफिकेशन के दिलीप कुमार झा को दरभंगा प्रतिनियुक्ति पर लाया गया है।  

टैग्स