ब्रेकिंग
अब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांच

पटना में जाम पर सदन में त्राहिमाम, सरकार ने ट्रैफिक मैनेजमेंट नहीं ज्यादा गाड़ियों को बताया कारण

PATNA : अगर आप राजधानी में जाम की समस्या का सामना कर रहे और इस उम्मीद में बैठे हैं कि आने वाले दिनों में पटना का ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधर जाएगा तो आपको निराश होना पड़ेगा। दरअसल सरकार पट

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : अगर आप राजधानी में जाम की समस्या का सामना कर रहे और इस उम्मीद में बैठे हैं कि आने वाले दिनों में पटना का ट्रैफिक मैनेजमेंट सुधर जाएगा तो आपको निराश होना पड़ेगा। दरअसल सरकार पटना में जाम के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट को वजह मानने की बजाय गाड़ियों की ज्यादा संख्या को कारण बता रही है। राजधानी में जाम की समस्या के मुद्दे को बिहार विधान परिषद में कांग्रेस एमएलसी मदन मोहन झा ने उठाया तो सरकार की तरफ से मंत्री विजेंद्र यादव ने इसे यह कहते हुए खारिज कर दिया कि जब लोग और गाड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी तो जाम का सामना करना ही पड़ेगा। मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकती हैं। सड़क पर उनकी तादाद ज्यादा है लिहाजा जाम की समस्या होनी तय है. मंत्री ने इसके लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट को जिम्मेवार मानने से इनकार कर दिया. मंत्री जी का जवाब सुनकर एमएलसी मदन मोहन झा सन्न रह गए तब उनके सहयोगी प्रेमचंद्र मिश्रा ने ट्रैफिक पुलिस को ट्रेंड करने की मांग करते हुए ये आरोप लगाया कि पटना में तनाव के कारण ट्रैफिक पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं. पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता