ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तीसरे चरण की वोटिंग के दिन CM नीतीश और राबड़ी समेत 11 नेताओं का होगा शपथ ग्रहण : विधान परिषद सभागार में होगा कार्यक्रम

PATNA : बिहार विधान परिषद के चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कुछ महीने पहले ही कर दी गई थी और उसी दिन चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुख्यमंत्री नीत

तीसरे चरण की वोटिंग के दिन CM नीतीश और राबड़ी समेत 11 नेताओं का होगा शपथ ग्रहण : विधान परिषद सभागार में होगा कार्यक्रम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कुछ महीने पहले ही कर दी गई थी और उसी दिन चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत सभी 11 निर्विरोध विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद इन सभी 11 विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय किया गया है। 


दरअसल, देश के अंदर लोकसभा का चुनाव चल रहा है और सात चरणों में मतदान होना है। जिसमें दो चरणों का मतदान हो चुका है और तीसरे चरण का मतदान आगामी 7 मई को होना है और अब इसी दिन नवनिर्वाचित विधान पार्षद आगामी 7 मई को शपथ लेंग। इसमें सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा। 


मालूम हो कि भाजपा से मंगल पांडेय, अनामिका सिंह एवं डॉ. लाल मोहन गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।  वहीं, जदयू से नीतीश कुमार,  खालिद अनवर एवं हम की ओर से संतोष सुमन विजयी घोषित किए गए हैं। इसके अलावा विपक्ष की तरफ से राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली और माले से शशि यादव विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं।