ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

तेजप्रताप द्वारा जगदा बाबू को जलील किए जाने पर बोले JDU नेता नीरज कुमार, कहा- अब उनकी यह दुर्दशा देखी नहीं जाती

PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर लगाए गए आरोपों पर तंज कसते हुए JDU नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजप्रता

तेजप्रताप द्वारा जगदा बाबू को जलील किए जाने पर बोले JDU नेता नीरज कुमार,  कहा- अब उनकी यह दुर्दशा देखी नहीं जाती
Santosh Singh
2 मिनट


PATNA: लालू-राबड़ी के बड़े बेटे द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर लगाए गए आरोपों पर तंज कसते हुए JDU नेता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि तेजप्रताप ने जिस तरीके से जगदानंद को अपमानित किया इससे यह पता चलता है कि वंशवाद की राजनीति में झंडा धोने वालों की क्या हश्र होता है। पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि जगदा बाबू तेजप्रताप के सामने दंडवत हो गए हैं। उनकी यह दुर्दशा अब देखी नहीं जा रही। नीरज कुमार ने जगदानंद से सवाल करते हुए कहा कि आपके राजनीतिक सिद्धातों का क्या हुआ?

गौरतलब है कि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को जलील कर दिया था। तेजप्रताप यादव इस बात से नाराज थे कि जगदा बाबू उन्हें रिसीव करने बाहर क्यों नहीं आये। गुस्से से लाल पीला तेजप्रताप यादव ने कहा कि जगदानंद जैसे लोगों के कारण ही लालू प्रसाद यादव बीमार हैं। जगदानंद जैसे लोगों ने पार्टी को बर्बाद कर दिया।


टैग्स