ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

तेजस्वी यादव की रैली में चिराग पासवान को गाली देना पड़ा महंगा, ECI में दर्ज हुई शिकायत

PATNA : सियासत में जुबानी लड़ाई का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने के दौरान बात गाली-गलौज तक पहुंच रही है। ऐसे में जमुई में एक च

तेजस्वी यादव की रैली में चिराग पासवान को गाली देना पड़ा महंगा, ECI में दर्ज हुई शिकायत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सियासत में जुबानी लड़ाई का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ बयान देने के दौरान बात गाली-गलौज तक पहुंच रही है। ऐसे में जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान आरजेडी के किसी नेता या कार्यकर्ता ने सरेआम चिराग पासवान की मां के लिए बेहूदा भाषा का इस्तेमाल किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर गाली गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद बिहार में इसको लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। अब इस मामले को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। 


दरअसल, चिराग पासवान की मां को गाली देने का मामला अब चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। इस मामले में भाजपा ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करवाई है। इसे लेकर एनडीए घटक दल के कई नेताओं ने चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। इन्होंने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में चिराग पासवान को गाली देने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही जाति सूचक शब्दों का उपयोग करके अपमानित करने की भी शिकायत दर्ज करवाई गई है।


वहीं, इससे पहले बिहार बीजेपी के प्रदेश अक्ष्यक्ष और डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी ने इसकी घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के दलितों के मसीहा दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की माता को राजद की तरफ से जिस तरह गाली-गलौज की जा रही है, वह अशोभनीय और पीड़ादायक है। इस पर जरूर कार्रवाई होगी और गाली-गलौज करने वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। आयोग से इसकी शिकायत की जायेगी। इस मामले की जांच की मांग की जायेगी।  राजनीति में इस तरह की भाषा कभी स्वीकार नहीं हों सकती।