ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

तेजप्रताप के बयान पर बोले बीजेपी सांसद, लालू परिवार में चल रहा यह झगड़ा और बढ़ने वाली है: सुशील कुमार मोदी

PATNA: लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बीजेपी ने हमला बोला है। इस मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी का बयान सामने आया है।लालू परिवार में चल

तेजप्रताप के बयान पर बोले बीजेपी सांसद, लालू परिवार में चल रहा यह झगड़ा और बढ़ने वाली है: सुशील कुमार मोदी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बीजेपी ने हमला बोला है। इस मामले में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी का बयान सामने आया है।लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू परिवार में चल रहा यह झगड़ा तो और बढ़ने वाली है।


लालू परिवार में चल रहे विवाद पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये झगड़ा तो और बढ़ने वाली है। हमारा इतिहास बताता है कि सत्ता पाने के लिए लोगों ने क्या-क्या रणनिती अपनायी। सत्ता के लिए परिवारों के बीच हुए झगड़े को हमलोगों ने भी देखा है। इसलिए अभी तो यह शुरुआत है आगे देखते जाइए क्या-क्या होता है। तेजस्वी यादव क्या गुल खिलाते है देखते जाइए। वर्तमान में जो कुछ हो रहा है वह कोई अनहोनी नहीं है आगे क्या होगा इसका इंतजार किजिए और देखते जाइए कि लालू परिवार में क्या-क्या गुल खिलता है।


गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने शनिवार को जमकर हमला बोला था। उनके निशाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं थे बल्कि इस बार उनके निशाने पर उनका खुद परिवार था। इस बार निशाने पर कृष्ण का अर्जुन था। ये अलग बात है कि खुलकर अपनी बातों को रखने वाले तेजप्रताप ने शनिवार को इशारों-इशारों में बात की। तेजप्रताप के बयान के बाद यह आशंका जतायी जा रही है कि लालू परिवार में सब कुछ ऑल इज वेल नहीं है।


शनिवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने नए संगठन छात्र जनशक्ति परिषद की कार्यशाला में अपने पिता को दिल्ली में बंधक बनाए जाने का बड़ा आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। तेजप्रताप ने कहा था कि मेरे पिता को बंधक बनाने का काम उन लोगों ने किया है जो पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं। हालांकि अपने संबोधन के दौरान तेज प्रताप ने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा साफ तौर पर तेजस्वी यादव की ओर ही था।


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ARYAN SHARMA

FirstBihar संवाददाता