ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

‘लालू परिवार आरक्षण का सबसे बड़ा विरोधी’ तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछे सवाल तो भड़की NDA, कहा- देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा

PATNA: दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज अररिया और मुंगेर में चुनावी जनसभा

‘लालू परिवार आरक्षण का सबसे बड़ा विरोधी’ तेजस्वी ने पीएम मोदी से पूछे सवाल तो भड़की NDA, कहा- देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए पीएम मोदी आज अररिया और मुंगेर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के बिहार पहुंचने से पहले तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से 10 सवाल पूछे हैं। तेजस्वी के सवाल पूछने पर एनडीए नेता एक बार फिर से महागठबंधन पर हमलावर हो गए हैं और कहा है कि देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है बाकी कौन क्या बोलता है उसका कोई मतलब नहीं है।


बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के चुनाव में सभी सीटों पर एनडीए की जीत का दावा करते हुए कहा है कि लोकतंत्र का महापर्व है और इस संविधान को जिस तरह से नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 10 सालों से बचाकर रखा है और आगे भी बचाकर रखेंगे। अधिक से अधिक लोग घर से निकलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे और वोट कर देश को श्रेष्ठ बनाने में सहयोग करें। 


पीएम मोदी से तेजस्वी के 10 सवाल पूछने पर सम्राट ने कहा कि स्वभाविक है कि इन लोगों के पास कोई काम नहीं बचा है। सिर्फ ये लोग ट्वीटर पर ही काम करते हैं। जनता के लिए तो कुछ किया नहीं है। लालू प्रसाद बार-बार कहते हैं कि संविधान खतरे में है लेकिन हम जानना चाहते हैं कि केंद्र में 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है, संविधान कहां खतरे में है? आरक्षण को बढ़ाने का काम किया गया है। अगर कोई आरक्षण का विरोधी है तो वह लालू का परिवार है।


वहीं पीएम मोदी के दौरे से पहले तेजस्वी के 10 सवाल पूछने पर उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव के सवाल का कोई मतलब नहीं होता है। प्रधानमंत्री बिहार पहुंच रहे हैं और बिहार की जनता उनको प्यार करती है। हर क्षेत्र के लोग उनको चाहते हैं और सभी लोग यही चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री बनें। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है बाकी कौन क्या बोलता है उसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण के चुनाव में भी सभी सीटों पर एनडीए को ही बढ़त मिल रही है।