ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

तेजस्वी यादव के मुरीद हुए सुशील मोदी: बिहार सरकार से 50 हजार का इनाम दिलवायेंगे, न्योता मिला तो रिसेप्शन में भी जरूर जायेंगे

PATNA: तेजस्वी यादव की शादी पर उनके मामा साधु यादव भले ही निचले स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं, बीजेपी के नेता सुशील मोदी उनके मुरीद हो गये हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि तेजस्वी चाहेंग

तेजस्वी यादव के मुरीद हुए सुशील मोदी: बिहार सरकार से 50 हजार का इनाम दिलवायेंगे, न्योता मिला तो रिसेप्शन में भी जरूर जायेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी यादव की शादी पर उनके मामा साधु यादव भले ही निचले स्तर की बयानबाजी कर रहे हैं, बीजेपी के नेता सुशील मोदी उनके मुरीद हो गये हैं. सुशील मोदी ने कहा है कि तेजस्वी चाहेंगे तो वे बिहार सरकार ने उन्हें 50 हजार का इनाम भी दिलवायेंगे. सुशील मोदी ने तेजस्वी की जमकर तारीफ की है.


क्यों मुरीद हो गये सुशील मोदी

सुशील मोदी औऱ लालू यादव के परिवार के बीच का रिश्ता जगजाहिर है. चारा घोटाले मामले में सुशील मोदी लालू यादव के खिलाफ हाईकोर्ट में केस करने वालों में से एक थे. वहीं तेजस्वी समेत उनके परिवार पर 2017 में ईडी और सीबीआई ने जो जांच शुरू की, उसकी पटकथा भी सुशील मोदी ने ही लिखी थी. लेकिन वही सुशील मोदी तेजस्वी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. दरअसल सुशील मोदी तेजस्वी की शादी से प्रसन्न हैं.


पटना में आज मीडिया से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी कर साहसिक काम किया है. इसके लिए उनकी तारीफ की जानी चाहिये. मोदी ने कहा कि तेजस्वी की शादी को लेकर टीका टिप्पणी ठीक नहीं है. एक नौजवान ने जाति-धर्म से उपर उठकर शादी की है जो एक मिसाल बना है. इसकी प्रशंसा की जानी चाहिये.


तेजस्वी को इनाम दिलवायेंगे सुशील मोदी

दरअसल बिहार सरकार ने अंतर्जातीय विवाह करने वालों को प्रोत्साहित करने वालों को पुरस्कार देने का नियम बना रखा है. इसके तहत जाति का बंधन तोड कर शादी करने वालों को 50 रूपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी भी इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि पाने के पात्र बन गये हैं. अगर वे आवेदन देते हैं तो बिहार सरकार उन्हें जरूर 50 हजार रूपये देगी.


न्योता मिला तो रिसेप्शन में जायेंगे

सुशील मोदी ने कहा कि वे तेजस्वी के रिसेप्शन में जाने को भी तैयार हैं. अगर लालू परिवार ने न्योता दिया तो वे जरूर इस रिसेप्शन में जायेंगे. मोदी ने कहा कि वे लालू प्रसाद यादव की कई बेटियों की शादी में शामिल हो चुके हैं. सुशील मोदी के बेटे की शादी में भी लालू प्रसाद यादव आये थे. 


क्यों प्रसन्न हैं सुशील मोदी

दरअसल तेजस्वी से जिस तरह की शादी की है वैसी ही शादी सुशील मोदी दशकों पहले कर चुके हैं. सुशील मोदी की पत्नी भी क्रिश्चियन यानि ईसाई हैं. सुशील मोदी ने भी प्रेम विवाह किया था. तेजस्वी की शादी ने बिहार के सियासी जगत को सुशील मोदी की शादी की याद दिला दी है.