ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

तेजस्वी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, कहा-सरकार में आते ही बदल गये तेजस्वी

PATNA: पटना में आज बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गये। पुलिस के इस रवैय्ये और बीपीएससी के अधिकारियों की तानाशाही से परेशान अभ्यर्थी बुध

तेजस्वी से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, कहा-सरकार में आते ही बदल गये तेजस्वी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना में आज बीपीएससी अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसमें कई अभ्यर्थी घायल हो गये। पुलिस के इस रवैय्ये और बीपीएससी के अधिकारियों की तानाशाही से परेशान अभ्यर्थी बुधवार की देर शाम उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे थे। राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी मौजूद थे। लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हुई। जिससे नाराज होकर अभ्यर्थियों ने कह दिया कि सरकार में आते ही तेजस्वी यादव बदल गये हैं। विपक्ष में रहते हुए जिस तरह से छात्रों से पहले मिलते थे वैसा अब नहीं दिखता। जब वे नेता प्रतिपक्ष थे तब आधी रात में भी फरियादियों से मिलने पहुंच जाते थे लेकिन अब मिलने से परहेज करते हैं। 


पैटर्न में बदलाव और एक ही शिफ्ट में परीक्षा लिए जाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने बीपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को देखते ही उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की गयी। लेकिन जब अभ्यर्थी वहां से नहीं हटे तब पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। बुधवार को अपनी दो मांगों को लेकर अभ्यर्थी BPSC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। 


अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। अभ्यर्थी परसेन्टाइन और एक शिफ्ट का एग्जाम लेने की मांग कर रहे थे। लाठीचार्ज के बाद वे तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास आए हुए थे। अभ्यर्थियों का कहना है कि बड़ी उम्मीद लिए युवा नेता तेजस्वी यादव से मिलने आए थे उन्हें ज्ञापन सौंपना था। वे युवाओं के नेता हैं हमारी बाते सुनेंगे। 


दोपहर से आए हुए हैं लेकिन अब तक तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं हो पाई है। पता चला कि तेलंगाना के सीएम लालू यादव से मिलने आए हुए हैं। इसलिए थोड़ा विलंब होगा। लेकिन और कितने देर इंतजार हम लोग करेंगे।  अभ्यर्थियों का कहना था कि बीपीएससी का घेराव वे आज कर रहे थे। तभी लाठीचार्ज कर दिया गया जिसमें कई घायल हो गये। 


घायल अभ्यर्थियों को पुलिस अपने साथ ले गयी है। जब शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे तब लाठीचार्ज क्यों किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि  अतुल प्रसाद ने खुद 31 अगस्त को मिलने के लिए बुलाया था। कहा था कि उस दिन ही विचार विमर्श करेंगे। लेकिन बीपीएससी कार्यालय आने पर उनसे मुलाकात नहीं हुई और लाठियां चलवाई गयी। चेयरमैन साहब तानाशाह बने हुए है। एक भी बात नहीं सुन रहे हैं।