ब्रेकिंग
छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦ छठ का सामान खरीदने गई महिला का 5 दिन बाद मिला शव, हाथ कटा होने से इलाके में सनसनी✦ शादी रुकवाने के लिए थाने के चक्कर लगाती रही प्रेमिका, इधर बारात लेकर दुल्हन लेने निकल गया प्रेमी✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल

तेजस्वी का ऐलान: PHC में 2 शिफ्ट में चलेगी OPD, डबल होगी डॉक्टर और नर्स की ड्यूटी

PATNA: बिहार की हेल्थ सिस्टम को और बेहतर किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग काम कर रही है। मरीजों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत ना हो इस बात का खासा ध्यान रखा जा रहा है। बिहार विधान परिष

तेजस्वी का ऐलान: PHC में 2 शिफ्ट में चलेगी OPD, डबल होगी डॉक्टर और नर्स की ड्यूटी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार की हेल्थ सिस्टम को और बेहतर किए जाने पर स्वास्थ्य विभाग काम कर रही है। मरीजों को इलाज में किसी तरह की दिक्कत ना हो इस बात का खासा ध्यान रखा जा रहा है। बिहार विधान परिषद में डिप्टी सीएम व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने कहा कि अन्य अस्पतालों की तरह अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में भी दो शिफ्ट में ओपीडी चलेगा। जहां दोनों शिफ्ट में डॉक्टर और नर्स की तैनाती की जाएगी। यही नहीं डॉक्टर और एएनएम को अपने गृह जिले में काम करने की सुविधा दी जाएगी। तेजस्वी ने कहा कि सरकार चाहती है कि मरीजों को बेहतर हेल्थ फैसिलिटी मिले। 


जिले में ही स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बढ़ा दी जाए कि लोगों को इलाज के लिए पटना का रुख नहीं करना पड़े। पटना के अस्पतालों जैसी सुविधाएं जिला अस्पतालों में भी रहेगी इसके लिए काम किया जा रहा है। बीते दिनों स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक लाख 60 हजार कर्मचारियों की जरूरत है। जल्द ही खाली पड़े पदों को भरा जाएगा। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज सह हॉस्पिटल खोला जाएगा। आशा और ममता का मानदेय बढ़ाने पर ही विचार किया जा रहा है।