ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

तेजस्वी ने पार्टी नेताओं को दी धैर्य रखने और मतभेद मिटाने की नसीहत, बोले - आज लालू यादव की सबसे ज्यादा जरूरत

PATNA : आरजेडी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को थोड़ा धैर्य रखने और आपसी मतभेद मिटाने की नसीहत दी है। उन्होन

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : आरजेडी के 24वें स्थापना दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को थोड़ा धैर्य रखने और आपसी मतभेद मिटाने की नसीहत दी है। उन्होनें कहा कि आज लालू यादव की पार्टी को सबसे ज्यादा जरूरत है। उन्होनें कहा कि जो बलिदान और कुर्बानी लालू यादव ने पार्टी को दी है उसका पांच फीसदी भी हम सब खुद से दे तो आरजेडी को कोई माई का लाल छू नहीं सकता ।


तेजस्वी यादव ने खुले मंच से पार्टी के नेताओं के बीच आपसी मतभेद की बात स्वीकार की। तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस दिन पार्टी के नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को छोड़ देंगे। नेता पार्टी के विषय के बारे में सोचे और आपसी मतभेद छोड़ दें तो हम बिहार तो क्या दिल्ली में भी 2030 तक झण्डा फहरा देंगे।


तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी में मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे हमने छीना नहीं है बल्कि आप लोगों ने दिया है।हमने  पुराने लोगों को सम्मान देने का काम किया है। उन्होनें नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बस एक चुनाव के लिए सारे लोग एकजुट हो जाईए। सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे सारे गिले शिकवे भुला के एक होना बहुत जरूरी है।तेजस्वी यादव ने कहा थोड़ा धैर्य रखिए और आपसी मतभेद मिटा कर साथ चलिए एक बार सत्ता में आ गये तो फिर सबकुछ ठीक हो जाएगा। 


तेजस्वी यादव ने इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की अनुपस्थिति पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि आज उन्होनें अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया तो उन्हें फंसा दिया गया। साजिशों का अंबार लगा दिया गया। लालू यादव ने बेजुवानों को जुबान देने का काम किया। समाज के पिछले पायदान के लोगों को मुख्यधारा में शामिल करवाया। सदियों से जिनका शोषण होता रहा लालू यादव की वजह से ही वे आज सत्ता में हैं। आज लालू यादव की सबसे ज्यादा जरूरत है। लालू एक विचार हैं जिसे कोई मिटा नहीं सकता है। उन्होनें कहा कि जो बलिदान जो कुर्बानी लालू यादव ने दिया आज हम संकल्प लेकर पांच फीसदी भी बलिदान दें जो आरजेडी को कोई माई का लाल नहीं छू सकता।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता