ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बढ़ते क्राइम को लेकर तेजस्वी ने सीएम नीतीश से मांगा इस्तीफा, कहा- बिहार में है थू-शासनी राज, गाजर-मूली की तरह काटे जा रहे लोग

PATNA : बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग की है.मंगलवार को तेजस्वी या

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार से इस्तीफे की मांग की है.

मंगलवार को तेजस्वी यादव ने लगातार दो ट्वीट किए. पहला ट्वीट कर तेजस्वी ने लिखा कि 'बिहार में गुंडों, बलात्कारियों, माफ़ियाओं, अपराधियों, दुशासनों और राक्षसों का थूशासनी राज है. मुख्यमंत्री जी, कृपया अपने दुलारे-प्यारे और सत्ता संरक्षित, संपोषित एवं संवर्धित गुंडों पर लगाम लगाइये. अब बहुत हो गया. बिहार नहीं संभल रहा तो इस्तीफ़ा दिजीए.'

दूसरा ट्वीट कर तेजस्वी ने लिखा कि 'मुख्यमंत्री जी, प्रदेश में गाजर-मूली की तरह लोग काटे जा रहे है. आपके चंदा वसूली के लक्ष्य ख़ातिर कितनी माताओं की गोद सुनी हो गयी है. अनगिनत बहनों के सुहाग उजड़ गए. असंख्यक बच्चें अनाथ हो गए है. राजनीति से इतर कम से कम मानवता को ही ध्यान में रखते हुए क़ानून व्यवस्था को ठीक करिए.'