ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

तेजस्वी ने CM नीतीश को कहा शुक्रिया, बोले- दोनों का मकसद एक

PATNA : हमेशा बिहार सरकार की खिंचाई करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रिया अदा किया है। तेजस्वी यादव ने कोरोना पर उनके सलाह पर अमल करने क

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : हमेशा बिहार सरकार की खिंचाई करने वाले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शुक्रिया अदा किया है। तेजस्वी यादव ने कोरोना पर उनके सलाह पर अमल करने के बाद सरकार का धन्यवाद किया है। तेजस्वी यादव के ये भी कहा है कि हम सभी का एक ही मकसद है कि बिहार को कोरोना से निजात कैसे दिलाया जाए।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि विधानसभा की सर्वदलीय बैठक में हमारे द्वारा दिए गए सुझाव को अमलीज़ामा पहनाने के लिये शुक्रिया माननीय मुख्यमंत्री जी! आशा है अधिकारी इस पर ज़मीनी कार्य करेंगे। हम सबों का एक ही मक़सद है बिहार से कोरोना को कैसे निज़ात दिलाया जाए।


तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार के उस ट्वीट का हवाला दिया है। जिसमें सीएम नीतीश कुमार के ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया है कि रैंडम टेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं, इसके लिए जिलों में टेस्टिंग की व्यवस्था शीघ्र शुरू हो, इससे कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकेगा एवं लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा होगी।


दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पिछले 6 मई को हुई सर्वदलीय बैठक की थी जिसमे तमाम दलों के आला नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार को अपनी तरफ से कई सुझाव दिए थे। उन्होनें  बैठक में कहा था कि कोरोना संक्रमित लोगों की जांच की संख्या बढ़ानी चाहिए। जांच कम होने से ही अब तक मरीजों की संख्या कम दिख रही है। रोज कम से कम तीन से पांच हजार तक जांच होनी चाहिए। अभी केवल 1000 या 12 सौ लोगों की ही जांच हो पा रही है। साथ ही तेजस्वी ने कहा था कि केंद्र से जो भी सहायता राज्य सरकार को मिल रही है उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।