ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

तमिलनाडु हिंसा: बिहारियों की मदद के लिए आगे आई VIP, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

PATNA: तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की वीआईपी ने निंदा की है। पार्टी की तरफ से वहां फंसे मजदूरों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और कहा है कि कहा कि उन

तमिलनाडु हिंसा: बिहारियों की मदद के लिए आगे आई VIP, जारी किया हेल्पलाइन नंबर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की वीआईपी ने निंदा की है। पार्टी की तरफ से वहां फंसे मजदूरों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और कहा है कि कहा कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में फंसे बिहारी मजदूरों की मदद के लिए हर प्रकार से तैयार है।


विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के सुप्रीमो और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों पर हो रहे हमले की निंदा करते हुए कहा कि तमिलनाडु में काम कर रहे बिहार के भाइयों पर हो रहे अत्याचार एवं बर्बरतापूर्ण हमले की जितनी भी निंदा की जाए कम है। सहनी ने कहा कि वीआइपी पार्टी इस दुख की घड़ी में उन सभी भाइयों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद के लिए तैयार है। 


मुकेश सहनी ने कहा है कि इसके लिए पार्टी द्वारा हेल्प लाइन नंबर- 9155990238 जारी किया गया है, जिस पर तमिलनाडु में रहने वाले बिहार के लोग कॉल या व्हाट्सअप कर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बिहार के लोगों को पलायन क्यों करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि बिहारीयों की चिंता कोई नहीं कर रहा है।

टैग्स