ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

स्पीकर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- नोटिस नियमों के खिलाफ है

PATNA: बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सदन की

स्पीकर ने इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- नोटिस नियमों के खिलाफ है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है। विधानसभा अध्यक्ष ने यह स्पष्ट कर दिया कि वे अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सदन की बात सदन में करेंगे।


बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने साफ तौर पर कह दिया कि उन्हें नोटिस दिया गया वह नियमों और प्रावधान के खिलाफ था।


स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ व्यवस्था नहीं है। विगत दिनों सत्ता को बचाए रखने के लिए जो कुछ भी हुआ उस पर इस समय कुछ भी कहना उचित नहीं होगा। लेकिन इस क्रम में विधायिका की प्रतिष्ठा पर जो प्रश्न खड़े किये गये है उस पर चुप रह जाना भी मेरे लिए अनुचित होगा। अध्यक्ष संसदीय नियमों तथा परंपराओं का संरक्षक है यह केवल पद नहीं है बल्कि एक न्यास का अंगरक्षक भी है। 


विजय सिन्हा ने कहा कि इसलिए इस दायित्व के साथ जब तक बंधे हैं तब तक अपने व्यक्तिगत सम्मान से ऊपर लोकतंत्र की गरिमा को सुरक्षित रखना मेरा कर्तव्य हैं। इसलिए जब विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में मेरे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब मैंने अपने ऊपर विश्वास की कमी के रूप में नहीं देखा। अविश्वास का प्रस्ताव का जो नोटिस सभा सचिवालय को दिया गया उसमे नियमों और प्रावधानों की अनदेखी की गयी है। इसलिए इस नोटिस को अस्वीकृत करना मेरा स्वाभाविक जिम्मेवारी है।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने साफ तौर पर कह दिया है कि वे पद से इस्तीफा नहीं देंगे। प्रेस सलाहकार की बैठक में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बातें कही। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव लाया गया लेकिन मैंने खुद पर विश्वास रखा। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस सचिवालय को दिया गया जिसमें नियमों की अनदेखी की गई है। आसन से बंधे होने के कारण से नोटिस में सबसे दुर्भाग्यपूर्ण और निराधार आरोप लगाए गए हैं जो व्यक्तिगत स्तर के हैं।



टैग्स