ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

सुनार नहीं लोहार की तरह हमला कर रहे आरसीपी, विधानसभा चुनाव के पहले खेला आरक्षण कार्ड

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड बेहतर परफॉ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए नई रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड बेहतर परफॉर्मेंस कैसे करें इसके लिए आरसीपी सिंह सुनार की बजाय लोहार वार पर भरोसा कर रहे हैं। 

आरसीपी सिंह ने राज्य की उन जातियों को जनता दल यूनाइटेड के साथ जोड़ने की मुहिम चलाई है जो अब तक राज्य के अंदर उपेक्षित रहे हैं। आरसीपी इसके लिए आरक्षण कार्ड खेलने से भी नहीं चूक रहे। पटना में आज आरसीपी सिंह लोहार जनजाति के राज्यस्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए। 

लोहार जनजाति सम्मेलन में शिरकत करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि वह लोहार जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने के लिए प्रयासरत हैं। आरसीपी सिंह ने कहा कि दरअसल लोहार और लोहारा शब्द में अंतर होने के कारण इस जाति को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। वह लगातार इस बात के लिए प्रयासरत हैं कि केंद्र सरकार के पहल से इस समस्या को हमेशा के लिए खत्म किया जाए। आरसीपी सिंह ने लोहार जाति के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ खड़े होने की अपील की है।

टैग्स