ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

' सोच समझ कर बोलें मंत्री ...,' कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी बड़ी सलाह, कहा - राज्यसभा MP भी चुनाव लड़ें तो अच्छा...

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित सुषमा स्वराज भवन में अ

' सोच समझ कर बोलें मंत्री ...,' कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने दी बड़ी सलाह, कहा - राज्यसभा MP भी चुनाव लड़ें तो अच्छा...
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित सुषमा स्वराज भवन में अपनी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के साथ बैठक की और यह मैराथन सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 9:30 तक चली। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें पीएम मोदी ने अपने कैबिनेट के मिनिस्टर को बड़ी सलाह दी है।


दरअसल, पीएम मोदी ने इस बैठक में मंत्रियों को विवादित बयानबाजी से बचने और ज्यादा बोलने से परहेज करने की सलाह दी है। प्रधानमंत्री ने अपने मंत्रिपरिषद के सदस्यों को कहा कि यदि बोलना है तो सरकार की योजनाओं पर बोले, विवादित बयानों से बचें। इसके साथ ही डीप फेक से सतर्क रहने के लिए कहा।


पीएम ने कहा कि मैंने अपनी कैबिनेट में शामिल राज्यसभा सांसदों को आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने को कहा था और आज जब कैंडिडेट का लिस्ट जारी हुआ है तो इसमें कई नाम को जगह दी गई है, अब उन्हें मैदान में उतरना चाहिए और जीत कर आना चाहिए ताकि हम वापस से इस जगह पर मिल सकें।


इसके आगे पीएम ने कहा कि इस साल जून में जो बजट पेश होगा उसमें विकसित भारत की झलक दिखनी चाहिए।भारत 2047 तक एक विकसित देश कैसे बने इसको लेकर सचिवों ने पीएम को पांच प्रजेंटेशन दिखाए। इसके बाद केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल और पीयूष गोयल ने प्रजेंटेशन पर अपने सुझाव प्रधानमंत्री मोदी के सामने रखे।