ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

केके पाठक ने सभी डीएम को लिखा पत्र, 01 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर बहाल करने का निर्देश

PATNA: एक ओर बीपीएससी एक लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली में जुटी है। वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर को बहाल करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों में शिक

केके पाठक ने सभी डीएम को लिखा पत्र, 01 सितंबर तक सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर बहाल करने का निर्देश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एक ओर बीपीएससी एक लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली में जुटी है। वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर को बहाल करने का फैसला लिया है। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने सभी डीएम को निर्देश जारी किया है। 01 सितंबर से सभी स्कूलों में यह व्यवस्था लागू करने का निर्देश उन्होंने सभी डीएम को दिया है। 


बिहार में शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए यह निर्णय विभाग ने लिये हैं। बिहार के वैसे सरकारी स्कूल जहां शिक्षकों की कमी है वहां गेस्ट टीचर बहाल किये जाएंगे। इसके लिए स्कूल के प्राचार्य को अधिकृत किया गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के डीएम और उप विकास आयुक्त को पत्र भेजा है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि पहले की तुलना में अभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ी है लेकिन दूसरी ओर कई  स्कूलों में पढ़ाने के लिए शिक्षक उस अनुपात में नहीं है जितने अनुपात में बच्चे स्कूल पहुंच रहे हैं। 


इसलिए शिक्षा विभाग ने यह फैसला लिया है कि जहां पर टीचर कम हैं वहां फिलहाल गेस्ट टीचर की बहाली की जाएगी। क्योंकि अभी एक लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए बीपीएससी की तरफ से एग्जाम लिये गये हैं। लेकिन शिक्षकों की बहाली में अभी कम से कम 6 महीने का समय लग जाएगा। तब तक बच्चों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए गेस्ट टीचर को बहाल करने का निर्णय शिक्षा विभाग ने लिया है। 01 सितंबर तक सभी गेस्ट टीचर को बहाल करने का आदेश दिया गया है।