ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

श्रद्धा हत्याकांड पर बोले गिरिराज सिंह, लव जिहाद का मिशन चला रहे मुस्लिम युवक, हिंदू लड़कियों की हो रही हत्या

PATNA : दिल्ली में श्रद्धा की हत्या के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े किए जाने की घटना पर अब बिहार की राजनीति तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय में सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने

श्रद्धा हत्याकांड पर बोले गिरिराज सिंह, लव जिहाद का मिशन चला रहे मुस्लिम युवक, हिंदू लड़कियों की हो रही हत्या
First Bihar
2 मिनट

PATNA : दिल्ली में श्रद्धा की हत्या के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े किए जाने की घटना पर अब बिहार की राजनीति तेज़ हो गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय में सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस तरह की घटना को एक मिशन करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश में मुस्लिम युवक लव जिहाद मिशन चला रहे हैं और हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर उनकी हत्या कर दे रहे हैं। 




गिरिराज सिंह ने कहा कि दिल्ली में हिंदू लड़की को जिस तरीके से टुकड़े-टुकड़े काट कर हत्या की गई है यह दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदू लड़की को बहला-फुसलाकर मुस्लिम युवक अपने साथ कर लेते हैं उसके बाद उसे या तो छोड़ देते हैं या टुकड़े-टुकड़े कर उनकी हत्या कर देते हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से दिल्ली में एक मुस्लिम युवक के द्वारा लिव इन रिलेशनशिप ही नहीं बल्कि वैवाहिक जीवन में रहने के बाद उसके टुकड़े-टुकड़े कर हत्या की है यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। 




केंद्रीय मंत्री ने साफ़ तौर पर कहा कि मुस्लिम युवक देश में लव जिहाद का मिशन चला रहे हैं। मुस्लिम युवक नाम बदलकर, चोला बदलकर हिन्दू लड़कियों को बहलाकर फुसलाकर इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। दिल्ली में जो घटना हुई है उसमें मुस्लिम लड़के ने हिन्दू लड़की को अपने साथ रखा और बाद में उसकी हत्या कर दी। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता