ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

शिवम दुबे बनेगे पांड्या का रिप्लेसमेंट ! बिहार के परफॉरमेंस का मिलेगा फायदा, इन सवालों का भी खुद दिया जवाब

PATNA : मुंबई के हरफनमौला शिवम दुबे ने इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में तबाही मचा दी है। बिहार के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने पहले 6 चौकों और एक छक्क

शिवम दुबे बनेगे पांड्या का रिप्लेसमेंट ! बिहार के परफॉरमेंस का मिलेगा फायदा, इन सवालों का भी खुद दिया जवाब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुंबई के हरफनमौला शिवम दुबे ने इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले रणजी ट्रॉफी में तबाही मचा दी है। बिहार के खिलाफ हुए मुकाबले में उन्होंने पहले 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रनों की शानदार पारी खेली और फिर किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। जिसका इनाम भी उनको बीसीआईआई के तरफ से मिला और उनका सलेक्शन अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या की कमी पूरी कर सकते हैं। 


दरअसल, दुबे  बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्म करने में कामयाब रहते हैं तो उनकी जगह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भी बन सकती है। दुबे के लिए बिहार आना काफी लकी साबित हुआ है। इस बात का जिक्र उन्होंने खुद भी किया है। दुबे ने कहा है कि - बिहार आना मेरे लिए काफी लकी रहा है। अब मैं जब भी आउट ऑफ़ फॉर्म रहूंगा तो बिहार आकर मैच खेल लूंगा। 


मालूम हो कि, बिहार के खिलाफ मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बोर्ड पर लगाए, इस स्कोर के सामने बिहार की पूरी टीम पहली पारी में 100 रनों पर ही सिमट गई। इस दौरान दुबे को दो विकेट मिले। मुंबई ने बिहार को फॉलोऑन दिया और फिर से बल्लेबाजी करने को कहा। दूसरी पारी में बिहार को फिर से 100 रनों पर समेटकर मुंबई ने यह मैच पारी और 51 रनों से अपने नाम किया। दुबे ने दूसरी पारी में 11 में से 7 ओवर मेडन डालकर 4 विकेट चटकाए। लेकिन, सवाल यह है की शिवम ने जिनका विकेट लिया है उनमें से किसी के पास बड़े मैच खेलने का तजुर्बा नहीं है। इसलिए शायद की इसका उन्हें कोई बड़ा फायदा मिले पाए। 


जानकारी हो कि, शिवम दुबे को हमने आईपीएल 2023 के दौरान कई शानदार पारियां खेलते देखा है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हुए उन्होंने खूब लंबे-लंबे छक्के लगाए हैं। मगर गेंदबाजी में वह थोड़े कमजोर रहे हैं। अगर वह रणजी ट्रॉफी जैसा प्रदर्शन अगर अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में करते हैं तो वह जरूर हार्दिक पांड्या को टक्कर दे सकते हैं।  


आपको बताते चलें कि, हार्दिक पांड्या इस समय चोट के चलते टीम से बाहर चल रहे हैं। जब भी वह टीम से बाहर रहते हैं तो उनकी गैरमौजूदगी का असर प्लेइंग XI के बैलेंस पर जरूर देखने को मिलता है। जब हार्दिक पांड्या होते हैं तो वह टीम को तगड़ा बैलेंस देते हैं। वह शानदार बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान देते हैं। मगर जब वह नहीं होते हैं तो कप्तान को उनके रिप्लेसमेंट के रूप में प्लेइंग XI में 2-2 बदलाव करने पड़ जाते हैं।