ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

‘बिहार आएं तो सत्तू पीएं, इससे शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है’ शाह को तेजस्वी की नसीहत, बोले- बिहार, झारखंड, यूपी से साफ हो जाएंगे

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। कटिहार में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह के पूरे संबोधन के दौरान क

‘बिहार आएं तो सत्तू पीएं, इससे शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है’ शाह को तेजस्वी की नसीहत, बोले- बिहार, झारखंड, यूपी से साफ हो जाएंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। कटिहार में रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित किया। अमित शाह के पूरे संबोधन के दौरान कांग्रेस और लालू फैमिली उनके निशाने पर रही। रांची में आयोजित उलगुलान रैली को संबोधित करने के बाद वापस पटना लौटे तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बड़ी नसीहत दे दी है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच शक्ति प्रदर्शन करने के लिए इंडी गठबंधन के लोग रांची में एकजुट हुए। JMM की ओर से प्रभात तारा मैदान में उलगुलान न्याय रैली का आयोजन किया गया। जिसमें I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल सभी दलों के नेता शामिल हुए।राजद नेता तेजस्वी यादव भी इस रैली में शामिल हुए और बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उधर, कटिहार में अमित शाह ने बड़ी चुनावी रैली को संबोधित किया और लालू के साथ साथ कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला।


देर शाम जब तेजस्वी यादव रांची से पटना लौटे तो एयरपोर्ट पर मीडियाकर्मियों ने उनसे पूछा कि अमित शाह ने कहा है कि कि अगर आरजेडी सत्ता में आई तो जंगलराज वापस आ जाएगा, इसपर तेजस्वी ने शाह को बड़ी नसीहत दे दी। तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह बिहार आएं तो सत्तू पिएं, सत्तू पीने से शरीर ठंडा और दिमाग शांत रहता है। ठंडे दिमाग से वे बिहार के बारे में और ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।


उन्होंने कहा कि रांची में बहुत बड़ी रैली थी, ग्राउंड छोटा पड़ गया। सब लोगों ने हुंकार भरी है और झारखंड की जनता ने तय कर लिया है कि इस बार वहां से भी भगाएंगे। बिहार, झारखंड, यूपी साफ हो जाएंगे तो बचेंगे कहां? ये लोग कहीं नहीं टिकने वाले हैं।