ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

शादी में कानून-व्यवस्था धुआं-धुआं : ऑर्केस्ट्रा पर अश्लील गाने, डांसर के हाथ में पिस्टल…

SIWAN : बिहार के सीवान में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ है। अश्लील गानों पर डांस करती महिला डांसर ने हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगा रही हैं। वहीं, एक शख्स स्ट

शादी में कानून-व्यवस्था धुआं-धुआं : ऑर्केस्ट्रा पर अश्लील गाने, डांसर के हाथ में पिस्टल…
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार के सीवान में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल हुआ है। अश्लील गानों पर डांस करती महिला डांसर ने हाथ में अवैध पिस्टल लहराते हुए ठुमके लगा रही हैं। वहीं, एक शख्स स्टेज पर ही फायरिंग कर दहशत फैला रहा है। यह वीडियो सिवान जिले के दरौंदा थाना इलाके का बताया जा रह है। 


यहां एक स्टेज प्रोग्राम के दौरान पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग की जा रही है। यह वीडियो शादी समारोह का बताया जा रहा है।  यहां आर्केस्ट्रा में अश्लील भोजपुरी गाने पर महिला डांसर पिस्टल लहराकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं।  इतना ही नहीं, डांस के दौरान ही स्टेज पर एक युवक पिस्टल में मैगजीन लगाकर लेडी डांसर से फायरिंग करवाते हुए भी नजर आ रहा है। 


बताया जा रहा है कि, दरौंदा थाना क्षेत्र के मदारीचौक के सोनू यादव बगोड़ा पंचायत के पूर्वी क्षेत्र के पूर्व बीडीसी सदस्य हैं। वह काले कपड़े में नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरा शख्स मदारी चौक का ही रहने वाला विशाल यादव है, जो सफेद कपड़े पहने हुए है। वीडियो में दोनों हथियार लहराते हुए और डांसर के साथ डांस करने के दौरान फायरिंग करते हुए भी नजर आ रहे हैं। शादी का कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा की धुन पर डांसर हाथ में पिस्टल लेकर अश्लील डांस कर रही थी। इसी दौरान स्टेज पर खड़े युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की है। हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


बिहार पुलिस के आला अधिकारी दावा करते हैं कि अवैध हथियार से फायरिंग करने, अवैध हथियार रखने पर कार्रवाई की जाएगी।  ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है लगातार सिवान में शादी समारोह में अवैध हथियार से जमकर फायरिंग हो रही है। पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लग रही है। इसके पहले भी शादी समारोह में फायरिंग करने के वीडियो कई दफा सामने आए हैं। जिले के नए पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने असामाजिक तत्वों और अपराधियों पर नकेल कसने की बात कही है।  देखना होगा इस वायरल वीडियो पर पुलिस कप्तान कब तक कार्रवाई करते हैं।