ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

सरकार जाने के बाद राहुल और तेजस्वी की पहली सभा, लेफ्ट को भी मिला न्योता

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार के औरंगाबाद 15 फरवरी और कैमूर में 16 तारीख को रैली होगी। इनमें आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। पूर्व डिप्टी

सरकार जाने के बाद राहुल और तेजस्वी की पहली सभा, लेफ्ट को भी मिला न्योता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार के औरंगाबाद 15 फरवरी और कैमूर में 16 तारीख को रैली होगी। इनमें आरजेडी और लेफ्ट पार्टियों के नेताओं को भी न्योता दिया गया है। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कैमूर की जनसभा में शामिल होंगे। बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद राहुल और तेजस्वी की साथ में यह पहली जनसभा होगी।


दरअसल, राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत गुरुवार को औरंगाबाद पहुंचेंगे। उनके झारखंड से कुटुंबा के रास्ते यहां पहुंचने का कार्यक्रम पहले तय था, लेकिन इसमें अब बदलाव किया गया है। वह अब सभास्थल गांधी मैदान में सीधे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां दोपहर एक बजे सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह सासाराम चले जाएंगे। अगले दिन 16 फरवरी को उनकी कैमूर जिले के दुर्गावती में भी जनसभा होगी। 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने मंगलवार को औरंगाबाद में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर  महागठबंधन के सभी नेताओं को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेताओं को इसमें भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। 


मालूम हो कि, भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी की 16 फरवरी को कैमूर जिले के दुर्गाती प्रखंड स्थित धनीछा में जनसभा होगी। इस रैली में आरजेडी नेता एवं पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के शामिल होने की संभावना है। आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि तेजस्वी कैमूर में राहुल की रैली में जाएंगे। 


बता दें कि, राहुल गांधी की यात्रा का बिहार में यह दूसरा चरण होगा। पहले चरण में उन्होंने पिछले महीने सीमांचल का दौरा किया था। इस दौरान उनकी पूर्णिया में जनसभा भी हुई थी। राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।