ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

सरकार गठन से पहले नीतीश और चिराग का सांसदों के साथ दिल्ली में मंथन, संसदीय दल की बैठक शुरू

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब एनडीए की सरकार के गठन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसदों से मंथ

सरकार गठन से पहले नीतीश और चिराग का सांसदों के साथ दिल्ली में मंथन, संसदीय दल की बैठक शुरू
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। इसके बाद अब एनडीए की सरकार के गठन से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के सांसदों से मंथन कर रहे हैं। जेडीयू अध्यक्ष नीतीश एनडीए की बैठक में शामिल होने बुधवार को दिल्ली पहुंचे। इसके बाद नीतीश कुमार ने शुक्रवार सुबह दिल्ली में जेडीयू संसदीय दल की बैठक बुलाई है। दूसरी ओर, चिराग पासवान ने भी अपनी पार्टी लोजपा रामविलास के संसदीय दल की बैठक बुलाई है। चिराग की बैठक में उनके सभी पांच सांसद शामिल हैं। 


दरअसल, एनडीए संसदीय दल की बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे बाद संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गठबंधन का नेता चुना जाएगा। इससे पहले एनडीए के विभिन्न घटक दल अपने-अपने सांसदों के साथ अलग से बैठकें करेंगे। जेडीयू और लोजपा रामविलास ने शुक्रवार सुबह 9.30 बजे अपने-अपने सांसदों को बुलाया है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिनों से दिल्ली में ही रुके हैं और अपनी पार्टी के नेताओं से लगातार विचार-विमर्श कर रहे हैं। ऐसे में आज जदयू संसदीय बोर्ड की बैठक में रामनाथ ठाकुर, देवेश चंद्र ठाकुर, कोश्लेंद्र कुमार, संजय झा, सुनील कुमार कुशवाहा, ललन सिंह शामिल हैं इससे पहले बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर हुई एनडीए की पहली बैठक में जेडीयू, लोजपा रामविलास समेत सभी दलों ने एनडीए सरकार के गठन के लिए अपना समर्थन दिया। 12 सीटें पाकर किंगमेकर की भूमिका में आई जेडीयू नई सरकार के गठन से पहले मोलभाव की स्थिति में है। 


आपको बताते चलें कि,बिहार में एनडीए ने 40 में से 30 सीटों पर इस चुनाव में जीत दर्ज की है। इसमें 12-12 सीटें बीजेपी और जेडीयू के कब्जे में आईं। वहीं, पांच सीटों पर लड़ी चिराग की लोजपा ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। ऐसे में उनका स्ट्राइक रेट 100 फीसदी रहा। बीजेपी नेतृत्व चिराग से बहुत खुश है, लोजपा को केंद्रीय कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।