ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं, नीतीश के रिटायरमेंट वाले सवाल पर बोले मांझी.. ऐसी बातें करने वाले खुद मानसिक रोगी

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिटायरमेंट वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि यह बात एकदम गलत है। शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं। नीतीश कुमार हमसे 4 साल

शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं, नीतीश के रिटायरमेंट वाले सवाल पर बोले मांझी.. ऐसी बातें करने वाले खुद मानसिक रोगी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रिटायरमेंट वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि यह बात एकदम गलत है। शरीर बुढ़ा होता है दिमाग नहीं। नीतीश कुमार हमसे 4 साल छोटे हैं। हम 80 साल के आज हो गये हैं तो क्या हम  रिटायर होने लायक हैं? 


नीतीश कुमार हर तरह से राज्य की सेवा कर रहे हैं। 18-19 साल से लगातार राज्य को ऊंचे शिखर पर पहुंचा दिये हैं। देश-विदेश में उनका नाम हो रहा है। वैसे आदमी के बारे में कुछ कहना, हम समझते हैं कि उनकी मानसिक स्थिति खराब है जो उनकी रिटायरमेंट की बात करते हैं।


वही स्मार्ट मीटर पर मचे बवाल पर मांझी ने कहा कि यह बात सही है कि स्मार्ट मीटर ज्यादा बिल दे देता है। इसकी शिकायत हमने भी किया है। इस पर बिजली विभाग को ध्यान देना चाहिए। हम समझते हैं कि बिजेन्द्र बाबू बहुत मेचुयर मिनिस्टर है उनके सामने यह सब बातें जाएगी तो वो जरूर ध्यान देंगे। 


मीडिया कर्मियों ने बताया कि  स्मार्ट मीटर को लेकर आरजेडी बिहारभर में 1 अक्टूबर से प्रदर्शन करने वाली है। आरजेडी का कहना है कि स्मार्ट मीटर को तोड़फोड़ दो घर में लगाने नहीं दें। इस पर केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि आरजेडी का काम ही तोड़फोड़ करना है। उनके पास कोई मुद्दा तो है नहीं इसलिए इसके बारे में ज्यादा चिंता ना करे। बिहार सरकार बहुत संवेदनशील है कोई भी मामले को ठीक से समझती है समय आने पर सब ठीक करती है। 




टैग्स