ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

सारण में रूडी बढ़ा रहे हिंसा! : बोले तेजस्वी यादव ...4 जून को दिखेगा बदलाव : छपरा जाएगी RJD की टीम

PATNA : छपरा हिंसा मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पक्ष और विपक्ष का एक-दूसरे पर आरोपों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में अब ने

सारण में रूडी बढ़ा रहे हिंसा! : बोले तेजस्वी यादव ...4 जून को दिखेगा बदलाव : छपरा जाएगी RJD की टीम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : छपरा हिंसा मामले में पुलिस की जांच जारी है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पक्ष और विपक्ष का एक-दूसरे पर आरोपों का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। तेजस्वी ने कहा कि इस घटना की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर जल्द से जल्द एक्शन होना चाहिए। 


इसके आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि इस हिंसा को लेकर हमारा एक डेलिगेशन आज पीड़ित परिवार से मिलेगा। मेरी तो मर्जी थी कि मैं खुद पीड़ित परिवार से मिलने जाऊं। लेकिन मैं नहीं जाऊंगा। वरना बीजेपी वाले लोग कहेंगे कि तेजस्वी यादव वहां का माहौल बिगाड़ने आया है। इसलिए मैंने यह तय किया है कि हमारा प्रतिनिधिमंडल वहां जाएगा। 


वहीं, राजीव प्रताप रूडी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप खुद देख लीजिए वह एक पढ़े-लिखें आदमी होकर कैसी बातें कर रहे हैं। वह अपनी बातों से हिंसा बढ़ाने का काम कर रहे हैं। खैर, यह तो भाजपा की पुरानी आदत है। लेकिन इस बार वह लाखों वोट से हार रहे हैं। इतना तो तय है। सारण की जनता ने बदलाव का मन बना लिया था, जो उस दिन मतदान के समय दिखा भी और उसके बाद हमें जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक वह चुनाव हार रहे हैं। 


उधर, 25 मई को पीएम मोदी के विक्रम में चुनावी जनसभा को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम जब आते हैं तो पटना के राजभवन में ही रुकते हैं। लेकिन, वह रात के अंधेरे में किस-किस से मिलते हैं और किसको क्या दिशा निर्देश देते हैं, हमको सब जानकारी है। अब पीएम मोदी थक चुके हैं। अब तो वह टेलिप्राम्प्टर पढ़कर भी नहीं बोल पा रहे हैं।