ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

संकल्प यात्रा के दौरान रोहतास में गरजे सहनी, बोले- आजादी की लड़ाई की तरह आरक्षण के लिए संघर्ष जरूरी

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान रोहतास पहुंचे। संकल्प रथ पर सवार मुकेश सहनी जिस

संकल्प यात्रा के दौरान रोहतास में गरजे सहनी, बोले- आजादी की लड़ाई की तरह आरक्षण के लिए संघर्ष जरूरी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान रोहतास पहुंचे। संकल्प रथ पर सवार मुकेश सहनी जिस भी पड़ाव पर पहुंच रहे हैं वहां बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए मौजूद रह रहे हैं। इस दौरान सहनी लोगों के बेहतर भविष्य के लिए, अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए लोगों के हाथों में गंगा जल देकर उन्हें संकल्प भी दिलवा रहे हैं। 


शुक्रवार की यात्रा सबराबाद से शुरू हुई और रायपुर चौर, सरैया, रसूलपुर होते हुए नौहट्टा पहुंची। इस दौरान प्रत्येक पडाव पर मुकेश सहनी का जोरदार स्वागत किया गया और वीआईपी के पक्ष में लोगों ने जमकर नारे लगाए। सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए साफ संदेश दे दिया कि उन्हें निषाद आरक्षण के अलावा कोई शर्त मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि हमें भारत का संविधान ने वोट के रूप में वह अधिकार दिया है जो मुख्यमंत्री भी बनाते हैं और प्रधानमंत्री भी बनाते है। बस, इस अधिकार को और ताकत को पहचानने और समझने की ज़रूरत है।


उन्होंने कहा कि जिस समाज ने संघर्ष कर अपना दल बनाया और उसे बल दिया, उसी बल से उस समाज के समस्याओं का हल भी हुआ। आज समाज की अपनी पार्टी है बस इसे अपनी ताकत देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में निषादों को आरक्षण नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवालिया लहजे में कहा कि क्या हमारी मांग गलत है?


मुकेश सहनी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि हमें चावल नहीं अपने बेटों के लिए नौकरी चाहिए, अपना अधिकार चाहिए। उन्होंने लोगों को अपने समाज के लिए संघर्ष करने तथा साथ देने की अपील करते हुए कहा कि आज आजादी की लड़ाई की तरह आरक्षण के लिए भी संघर्ष करने की जरूरत है।


संकल्प यात्रा के दौरान रोहतास में गरजे सहनी, बोले- आजादी की लड़ाई की तरह आरक्षण के लिए संघर्ष जरूरी

टैग्स