ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

संजय राउत पर भड़के नीतीश कुमार: ऐसे आदमी का हम नोटिस नहीं लेते, उ किसी लायक है जो उसकी बात करें

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिवसेना के सांसद संजय राउत पर हत्थे से उखड़ गये. संजय राउत ने कल बीजेपी को सलाह दी थी कि अगर नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का

संजय राउत पर भड़के नीतीश कुमार: ऐसे आदमी का हम नोटिस नहीं लेते, उ किसी लायक है जो उसकी बात करें
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शिवसेना के सांसद संजय राउत पर हत्थे से उखड़ गये. संजय राउत ने कल बीजेपी को सलाह दी थी कि अगर नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करे तो बीजेपी को उनसे समर्थन वापस ले लेना चाहिये. नीतीश कुमार से आज जब पत्रकारों ने संजय राउत के बारे में पूछा वे उखड़ गये. नीतीश बोले-उ किसी लायक है जो उसके बारे में बोले.


कुछ ऐसे भड़के नीतीश 
नीतीश कुमार से आज जब पत्रकारों ने संजय राउत के बारे में पूछा तो उन्होंने क्या कहा ये उनके शब्दों में ही पढ़िये “उसको कुछ समझ है, उ खुद कहां है ये जानते हैं आप. इन लोगों का जो स्टेटमेंट होता है उसका हम नोटिस भी लेते हैं? एक घटना घटी थी बिहार के कलाकार के साथ. आपको याद नहीं है?तब इ सब क्या बोलता था. तो इ लोगों के बात पर ध्यान देने की जरूरत है. हम तो नहीं देखते इ लोगों का बयान. क्या बोलता है हम तो नोटिस ही नहीं लेते.”


नीतीश यहीं नहीं रूके. उन्होंने कहा कि संजय राउत टाइप लोग किसको छोड़ कर कहां गया है औऱ फिर कहां जाने वाला है, ये वह लोग ही जाने. हम लोगों ऐसे लोगों का नोटिस ही नहीं लेते.


दरअसल संजय राउत ने रविवार को शिवसेना के मुखपत्र सामना में लेख लिखा था. उन्होंने योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या नियंत्रण कानून की तारीफ करते हुए कहा था कि नीतीश कुमार जैसे नेता इस कानून का विरोध कर रहे हैं. अगर नीतीश जनसंख्या कानून का विरोध करते हैं तो बीजेपी को समर्थन वापस ले लेना चाहिये.


नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सिर्फ इतना कहा था कि जिसे जो कानून बनाना है बनाये लेकिन बिहार का अनुभव ये है कि महिलाओं को शिक्षित करने से जनसंख्या नियंत्रित हो रही है. इसका पूरा आंकड़ा बिहार सरकार के पास है. इसलिए ही बिहार सरकार लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा जोर दे रही है.